{"_id":"6920c8d1392f394c7e064eb8","slug":"the-municipal-corporation-will-collect-cow-dung-from-animal-dairies-hiring-7-tractor-trolleys-hisar-news-c-21-hsr1005-754971-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नगर निगम पशु डेयरियों से करेगा गोबर की उठान, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नगर निगम पशु डेयरियों से करेगा गोबर की उठान, 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर ली
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम शहर में संचालित पशु डेयरियों से निकलने वाले गोबर की उठान करेगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंतजाम किया है। गोबर उठवाने की एवज में डेयरी संचालकों को भुगतान भी करना होगा। हालांकि अभी निगम ने शुल्क निर्धारित नहीं किया है।
शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में पशु डेयरियों से निकलने वाले गोबर के उचित निपटान के संबंध में निगमायुक्त नीरज ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगभग 450 पशु डेयरियां हैं। इसके अलावा काफी लोग अपने घरों में भी पशु रखते हैं, जिनसे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में गोबर निकलता है। कुछ लोग इस गोबर का पारंपरिक तरीकों से उपयोग कर लेते हैं, लेकिन कई जगहों पर इसे सड़कों, नालियों और सीवर लाइनों में बहा दिया जाता है।
इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषण होता है, बल्कि सीवर ब्लॉकेज व ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। इसके लिए निगम ने ट्रैक्टर ट्रॉली से गोबर की उठान करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
प्राथमिक चरण में ली 7 ट्रैक्टर ट्रॉली
निगमायुक्त नीरज ने बताया कि पहले चरण में 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली एक एजेंसी से ली गई हैं, जो डेयरियों से नियमित रूप से गोबर उठान का कार्य करेंगी। आवश्यकता पड़ने पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस कार्य के एवज में डेयरी संचालकों से कुछ शुल्क भी लिया जाएगा, जिसका जल्द निर्धारित किया जाएगा।
-- -- --
रूट मैप किया तैयार
अधिकारियों के मुताबिक निगम ने पूरे शहर की डेयरियों का सर्वे कर लिया है। सर्वे के आधार पर प्रत्येक ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए अलग-अलग रूट मैप तैयार किए गए हैं, जिसके अनुसार डेयरियों से गोबर उठाया जाएगा। इस पर निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रूट मैप के अनुसार समयबद्ध तरीके से कार्य किया जाए।
-- -- -- -- -- -- -
गोबर से सीएनजी बनाने की संभावना
निगम की तरफ से सॉलिड वेस्ट प्लांट के निर्धारित जगह पर एक सीएनजी प्लांट भी लगाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए गेल कंपनी के साथ समझौता भी किया जा चुका हैं। संभावना है कि डेयरियों से निकलने वाले गोबर का इस्तेमाल यहां सीएनजी बनाने में किया जाए।