फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Municipal Corporation received 300 complaints through the Chief Minister's social media handle

Hisar News: मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल के जरिये नगर निगम को 300 शिकायतें मिलीं, 70 का समाधान होना अभी बाकी

Wed, 16 Jul 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 16 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation received 300 complaints through the Chief Minister's social media handle
नगर निगम हिसार की स्वच्छता शाखा में महिला कर्मचारी से निगम के टोल फ्री नंबर पर आने ​वाली शिकायत
हिसार। मेयर प्रवीण पोपली ने बुधवार को सरकार की तरफ से जारी पोर्टल, एप व मोबाइल नंबरों पर आने वाली शिकायतों का स्टेटस जाना। निगम कर्मचारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल के जरिये नगर निगम को अभी तक 300 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 70 का समाधान किया जाना बाकी है।
विज्ञापन

मेयर प्रवीण पोपली बुधवार दोपहर नगर निगम की स्वच्छता शाखा में पहुंचे। यहां उन्होंने कर्मचारियों से उन शिकायतों का स्टेटस जाना, जो निगम को सरकार की तरफ से बनाए गए पोर्टल, एप व अन्य माध्यमों से प्राप्त होती है। इस पर निगम कर्मचारी ने बताया कि निगम की तरफ से एक मोबाइल नंबर जारी किया हुआ है, जिस पर शहरवासी सफाई संबंधी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी ने बताया कि वह इन शिकायतों को संबंधित शाखा को फारवर्ड कर देते हैं ताकि उसका समाधान हो सके। इस पर मेयर ने कहा कि वह सफाई के अलावा अन्य शाखाओं से संबंधित आने वाली शिकायतों की भी रिपोर्ट लें कि उनका समाधान किया गया या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी अंजलि ने बताया कि निगम को सीएमएसएमजीटी (चीफ मिनिस्टर सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर) पोर्टल से भी शिकायतें मिलती है। दरअसल, मुख्यमंत्री के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर आने वाली शिकायतों को मुख्यालय इस पोर्टल के माध्यम से संबंधित निकायों को भेज देता है। आज तक नगर निगम को इस पोर्टल पर 300 शिकायतें मिली हैं। इनमें से 70 शिकायतों का समाधान अभी होना बाकी है। इसके अलावा शहरवासी स्वच्छता एप के माध्यम से भी सफाई संबंधी शिकायत दे सकते हैं।

इस एप पर निगम को 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समाधान कर दिया गया है। इस पर मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि निगम प्रशासन आम जनता को शिकायतों के इन प्लेटफार्म के बारे में जागरूक करे ताकि शहरवासी इनके माध्यम से अपनी शिकायतों का समाधान करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed