फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The municipal corporation has formed 20 teams for the self-verification of property tax records, aiming to complete 50% of the work by May 26.

Hisar News: प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड के स्वयं सत्यापन के लिए नगर निगम ने बनाईं 20 टीमें, 26 मई तक 50 फीसदी कार्य निपटाने का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation has formed 20 teams for the self-verification of property tax records, aiming to complete 50% of the work by May 26.
हिसार। नगर निगम प्रशासन ने प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड के स्वयं सत्यापन के लिए 20 टीमों का गठन किया है। 26 मई तक 50 प्रतिशत प्रॉपर्टी का टैक्स रिकॉर्ड स्वयं सत्यापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे पूरा करने के लिए टीमें घर-घर जाकर स्वयं सत्यापन कर रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों में शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सभी निकायों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में सभी निकायों को प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड के स्वयं सत्यापन के कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए गए। बैठक में सभी निकायों को स्वयं सत्यापन का लक्ष्य भी दिया गया।
विज्ञापन

प्रत्येक टीम में पांच कर्मचारी शामिल : निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा ने इस कार्य के लिए 20 टीमें बनाई हैं। प्रत्येक टीम में एक लिपिक के अलावा चार डी ग्रुप के कर्मचारी शामिल किए गए हैं। ये टीमें शहर में घर-घर जाकर स्वयं सत्यापन का कार्य कर रही हैं। इन टीमों के कार्य की प्रतिदिन समीक्षा भी की जा रही है। इसके अलावा निगम के प्रत्येक कर्मचारी व अधिकारी से कहा गया है कि वे कम से कम 50 प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक टीम में पांच कर्मचारी शामिल

निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा ने इस कार्य के लिए 20 टीमें बनाई हैं। प्रत्येक टीम में एक लिपिक के अलावा चार डी ग्रुप के कर्मचारी शामिल किए गए हैं। ये टीमें शहर में घर-घर जाकर स्वयं सत्यापन का कार्य कर रही हैं। इन टीमों के कार्य की प्रतिदिन समीक्षा भी की जा रही है। इसके अलावा निगम के प्रत्येक कर्मचारी व अधिकारी से कहा गया है कि वे कम से कम 50 प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन करवाएं।

---------------------

आठ हजार प्रॉपर्टी के स्वयं सत्यापन का लक्ष्य

वर्तमान में निगम की 43 प्रतिशत प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन किया जा चुका है, जिसे 26 मई तक बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना है। 12 दिनों में निगम को करीब आठ हजार प्राॅपर्टी का स्वयं सत्यापन करना है। अगर हिसार नगर निगम की अन्य निगमों से तुलना करें तो स्वयं सत्यापन के मामले में हिसार प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर यमुनानगर नगर निगम है, जिसने अभी तक 49 प्रतिशत प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन किया है। वहीं करनाल, पंचकूला व पानीपत 36 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा मानेसर ने 32, अंबाला ने 25, फरीदाबाद ने 23 प्रतिशत प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित की है।

-----------------

28 मई तक सभी पेट्रोल पंप व शराब के ठेकों से बकाया टैक्स वसूलने के आदेश

उधर मुख्यालय की तरफ से निगम को 28 मई तक सभी पेट्रोल पंप, शराब के ठेकों व बीटा बूथ से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के आदेश जारी हुए हैं। इस संबंध में निगम की तरफ से इन्हें नोटिस भी दिए जा चुके हैं। शहर में 33 शराब के ठेके व 17 पेट्रोल पंप हैं, जिन पर करीब 30 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। ज्यादातर वीटा बूथ निगम की जमीन पर बने हैं, जिन्हें प्रॉपर्टी टैक्स से छूट मिलती है। हालांकि कई वीटा बूथ एचएसवीपी की जमीन पर भी हैं, लेकिन इनकी कोई प्रॉपर्टी आईडी नहीं बनी हुई है।

--------------------

नगर निगम एरिया में बनीं प्रॉपर्टी का विवरण

रिहायशी - 80156

कृषि व बागवानी - 4934

मिक्स यूज - 10901

स्पेशल कैटेगरी - 1670

प्लॉट - 40416

संस्थान - 1116

औद्योगिक - 967

व्यावसायिक - 15172

--------------------

स्वयं सत्यापन के फायदे

निगम प्रशासन के अनुसार प्राॅपर्टी के स्वयं सत्यापन के काफी फायदे हैं। अपनी संपत्ति का स्वामित्व सत्यापित करने से आपको कानूनी रूप से अपनी संपत्ति के अधिकार मिलते हैं। वित्तीय सुरक्षा मिलती है, क्योंकि यह आपकी संपत्ति का निवेश और परिसंपत्ति के रूप में कार्य करता है। यदि आप अपनी संपत्ति को स्वयं सत्यापित करते हैं, तो आप अपनी इच्छा के अनुसार बदलाव कर सकते हैं। स्वयं सत्यापित प्रॉपर्टी बेचने में अधिक आसान होती है, क्योंकि संभावित खरीदार को यह पता होता है कि वे एक सत्यापित प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित करने से सरकार की तरफ से समय-समय दी जाने वाली छूट का लाभ उठा सकते हैं।

----------------

शहरवासियों से अपील है कि वे अपने प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड का स्वयं सत्यापन अवश्य करवाएं। स्वयं सत्यापन के बाद कोई भी व्यक्ति आपके प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड से छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा। वहीं अपना प्रॉपर्टी टैक्स भी जमा करवाएं। 31 जुलाई तक टैक्स जमा करवाने पर 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। - विरेंद्र सहारण, उपनिगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed