फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The miscreants snatched away the cash-phone after catching the old man in the street

Hisar News: गली में बुजुर्ग को दबोच कर नकदी-फोन छीन ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched away the cash-phone after catching the old man in the street
हिसार। गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास दो बदमाशों ने सोमवार शाम 4.30 बजे 60 वर्षीय कृष्ण कुमार का गला दबोचकर नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ऋषि नगर की तरफ फरार हो गए। दोनों आरोपियों के चेहरे दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की जगह चक्कर कटवाए। बाद में सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त पार्टी से लौट रहे थे
चनौत गांव के रहने वाले 60 वर्षीय कृष्ण कुमार ने बताया कि वह सोमवार को भतीजे जसवीर के साथ कार में सवार होकर एचएयू में सेवानिवृत्त कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शाम को लौटते समय उसके भतीजे ने उसे गुरु नानक सीनियर सेेकेंडरी स्कूल के पास लिंक मार्ग पर उतर दिया। इसके बाद वह एक प्लाॅट में पेशाब करने के लिए चला गया। इसी दौरान दो युवक काले रंग के कपड़े पहने हुए आए। एक युवक ने मुंह ढका हुआ था। एक युवक ने गला दबोच लिया और दूसरे ने नकदी व मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर युवकों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

भतीजा नहीं आता तो हो सकती थी अनहोनी
कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों युवक बार-बार चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। अगर, उनका विरोध करता तो वे चाकू से वार कर सकते थे। इसी दौरान उसका भतीजा दिखाई दिया तो दोनों युवक ऋषि नगर की तरफ की भाग गए। अगर वह समय पर नहीं आता तो अनहोनी हो सकती थी। कृष्ण कुमार की माने तो बैग में 5500 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पुलिस चौकी वाले ये हमारा एरिया नहीं
कृष्ण कुमार ने पुलिस को दिए गए बताया कि वारदात के बाद भतीजे के साथ बस स्टैंड पुलिस चौकी गए थे। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी ने कहा कि यह एरिया हमारी चौकी के अंतर्गत नहीं आता है। शहर थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाए। इसके बाद शहर थाना गए और शिकायत दर्ज कराई।

दो बदमाशों ने बुजुर्ग से नकदी और मोबाइल फोन छीना है। दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। - एसआई सदानंद, अतिरिक्त शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed