फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The mercury is soaring...the bone-chilling cold at night.

Hisar News: पारा धड़ाम...रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड

Tue, 17 Dec 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 17 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
The mercury is soaring...the bone-chilling cold at night.
हिसार। दिन में धूप निकलने से राहत है पर रात में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के तेवर और तीखे होते जा रहे हैं। रविवार रात न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के नजदीक जा पहुंचा, जिसका असर सोमवार सुबह 9 बजे तक रहा।
विज्ञापन

दिन में भी और दिनों की तुलना में धूप नरम रही। वहीं, शाम पांच बजे बाद गलन के कारण गर्म कपड़ों में भी हाथ-पैर कंपकंपाने लगे। रात के तापमान में एकाएक भारी गिरावट का असर बाजारों में दिखने लगा है। शाम को लोग जल्द घरों को लौटने लगे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार दिसंबर में रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। यह जमाव बिंदु तक भी जा सकता है। पिछले 12 वर्षों में दिसंबर में 3 बार न्यूनतम तापमान माइनस में जा चुका है। इस माह की शुरुआत में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच था, जो दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही शून्य के करीब पहुंच गया है। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे तक ठंड का जबरदस्त असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में फसलों पर बर्फ की परत देखी गई। वहीं, जिन लोगों की गाड़ियां खेतों में खड़ी थीं, उनकी छत पर बर्फ की पतली परत जम गई। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. राजबीर सिंह के मुताबिक तापमान में इसी तरह की गिरावट जारी रही तो, गेहूं को फायदा हो सकता है, लेकिन सरसों और सब्जियों में नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed