फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The mayor inspected the birth and death department, and employees said the portal glitch was affecting work.

Hisar News: मेयर ने जन्म-मृत्यु शाखा का किया निरीक्षण, कर्मचारियों ने पोर्टल गड़बड़ी से काम प्रभावित होने की बात कही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The mayor inspected the birth and death department, and employees said the portal glitch was affecting work.
जन्म मृत्यु शाखा का निरीक्षण करते मेयर प्रवीण पोपली।
हिसार। मेयर प्रवीण पोपली ने मंगलवार को नगर निगम की जन्म-मृत्यु शाखा का निरीक्षण किया। लंबित फाइलों की स्टेटस रिपोर्ट लेते समय कर्मचारियों ने मेयर को बताया कि पोर्टल के सुचारू रूप से न चलने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मेयर के सामने किसी भी तकनीकी खामी से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

मेयर प्रवीण पोपली ने इससे पहले 13 नवंबर को भी जन्म-मृत्यु शाखा का निरीक्षण किया था। उस दौरान कर्मचारियों ने बताया था कि कोई भी फाइल आरटीएस समय सीमा से बाहर नहीं है। लेकिन 25 सितंबर से अब तक सुधार से जुड़ी करीब 624 फाइलें लंबित हैं। इसके अलावा एनएसी की लगभग 1135 और नाम दर्ज करवाने से संबंधित करीब 1387 फाइलें अभी तक लंबित हैं। वहीं, डीले डेथ और बर्थ की 22 फाइलों पर कार्य चल रहा है। इस आधार पर मेयर ने सोमवार तक सभी लंबित फाइलों का निपटान करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

लंबित फाइलों की स्थिति जानने पहुंचे मेयर
मेयर प्रवीण पोपली मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जन्म-मृत्यु शाखा पहुंचकर लंबित फाइलों का अपडेट लेने लगे। कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों में पिछले सप्ताह की तुलना में कोई खास सुधार नहीं दिखा। कर्मचारियों ने कहा कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण के दो पोर्टल हैं, जिनमें कभी एक तो कभी दूसरा नहीं चलता।नाम दर्ज करते समय तकनीकी कारणों से व्याकरण संबंधी त्रुटियां भी आ रही हैं। कर्मचारियों की शिकायत पर मेयर ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को फोन कर तकनीकी कर्मी को निगम कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम निगम कार्यालय पहुंची। मेयर ने उनके सामने पोर्टल से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिस पर विभागीय कर्मचारियों ने कहा कि पोर्टल सामान्यतः ठीक चलता है। हालांकि उन्होंने निगम के इंटरनेट कनेक्शन को समस्या का संभावित कारण बताते हुए उसकी जांच करवाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कुछ फाइलों का निपटान किया है लेकिन अभी भी निपटान की गति धीमी है। शाखा में इंटरनेट की समस्या की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को शाखा के लिए अलग से इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि काम तेजी से हो सके।
- प्रवीण पोपली, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article