{"_id":"628bebde5550032ce715b227","slug":"the-maximum-temperature-has-dropped-by-up-to-ten-degree-celsius-due-to-rain-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: बारिश से जेठ के माह में सावन का अहसास, तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: बारिश से जेठ के माह में सावन का अहसास, तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट
Tue, 24 May 2022 01:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 24 May 2022 01:47 AM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल बरसे। भीषण गर्मी व लू से राहत मिली। दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। गुरुग्राम में दो दिन में सबसे अधिक 184.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
रोहतक में बारिश के दौरान सड़क से जाते वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेशवासियों को जेठ के महीने में सावन का अहसास करा दिया। इसके असर से सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी व लू से काफी राहत मिली। गुरुग्राम में रविवार सुबह से लेकर सोमवार शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे अधिक 184.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दिन के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार मंगलवार को भी हरियाणा के उत्तरी व पूर्वी जिलों पर मौसम प्रणाली का प्रभाव देखने को मिलेगा। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद और पलवल प्रमुख हैं। शेष हरियाणा के एक दो स्थानों पर छिटपुट हल्की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
वर्तमान में सक्रिय मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार दोपहर तक हरियाणा, पंजाब, एनसीआर, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, में अनेक जगहों पर आंधी-बारिश की गतिविधियां देखी गईं। हरियाणा के फरीदाबाद में सुबह 8:30 बजे तक 85.0 एमएम व गुरुग्राम में 73.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। उसके बाद गुरुग्राम में शाम साढ़े पांच बजे तक 111.0 एमएम बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
देर शाम उकलाना, अग्रोहा समेत कई स्थानों पर आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इस बारिश से मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू से आमजन को राहत मिली है। इसके असर से प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर 10.0 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। संपूर्ण मैदानी राज्यों के साथ-साथ हरियाणा, एनसीआर में सोमवार को अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही दर्ज किया गया है।
फसलों के फायदेमंद है बारिश
कृषि विकास अधिकारी राजीव भाटिया के अनुसार तापमान बहुत ज्यादा बढ़ने से फसलें झुलसने लगी थीं, मगर इस बारिश से फसलें खराब से होने बच जाएंगी। इस समय नरमा की फसल को सिंचाई की भी जरूरत थी, वह भी इस बारिश से पूरी हो जाएगी। जहां कहीं अभी नरमा की बिजाई नहीं हुई है, वहां किसान हल्की सिंचाई करके बिजाई कर सकेंगे। सब्जी की फसलों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित होगी।
प्रदेश में बारिश का आंकड़ा (एमएम में)
क्षेत्र-रविवार सुबह साढ़े आठ से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक-सोमवार सुबह साढ़े 8 से शाम साढ़े पांच बजे तक

- फरीदाबाद 85.0
- गुरुग्राम 73.4 111.0
- करनाल 37.8
- झज्जर 32.5
- कैथल 32.0
- कुरुक्षेत्र 29.0
- सिरसा 27.0
- रोहतक 24.2
- यमुनानगर 24.0
- फतेहाबाद 18.0
- महेंद्रगढ़ 14.5
- सोनीपत 12.5
- अंबाला 12.4
- पंचकूला 12.0
- पानीपत 10.2
- भिवानी 6.6
- चरखी दादरी 5.0
- हिसार 1.0