फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The marriage took place 37 days ago, the young man committed suicide with a knife

37 दिन पहले हुई थी शादी, युवक ने चाकू से गला रेत की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The marriage took place 37 days ago, the young man committed suicide with a knife
हिसार। मिलगेट निवासी 29 वर्षीय अमित कुमार ने सोमवार रात चाकू से अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली। एचटीएम थाना पुलिस ने मृतक अमित के भाई अनूप के ब्यान पर इतेफाकिया कार्रवाई की है। परिजनों ने बताया कि अमित कुमार की शादी 37 दिन पहले 14 नवंबर को ही हुई थी। शादी के 10 दिन बाद ही अमित की मां कमलेश देवी की लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। अमित के पिता राज की करीब 4 साल पहले मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले अमित की नवविवाहित पत्नी भी अपने मायके चली गई थी। परिजनों का कहना है कि अमित अपनी मां की मौत के बाद काफी परेशान सा रहता था। सोमवार रात को वह अपने घर अकेला था। अमित को शराब पीने का भी आदी बताया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया। मौके पर चाकू गिरा हुआ था। कमरे में खून फैला हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई ने बताया कि अमित शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन

------
वर्जन:
मिलगेट एरिया के 28 वर्षीय अमित ने चाकू से अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई अनूप के बयान पर इतेफाकिया कार्रवाई की है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे पोस्टमार्टम करवा दिया था।
विज्ञापन

- महेंद्र सिंह, आईओ, एचटीएम थाना, हिसार।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed