फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The loss of about 125 crores due to the last rain of September

सितंबर की आखिरी बारिश से करीब 125 करोड़ का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The loss of about 125 crores due to the last rain of September
हिसार। सितंबर 2021 की आखिरी बारिश से जिले के किसानों को करीब 125 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग ने गिरदावरी पूरी कर मुख्यालय रिपोर्ट भेज दी है। अब मुख्यालय से मंजूरी के बाद किसानों को मुआवजा मिलेगा। गिरदावरी रिपोर्ट तैयार करने में करीब तीन महीने का समय लगा।
विज्ञापन

22 से 25 सितंबर के बीच हुई बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ। प्रदेश सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए विशेष गिरदावरी का एलान किया था। राजस्व विभाग ने अक्तूबर महीने में गिरदावरी कराई। जिसमें बारिश से करीब एक लाख हेक्टेयर कपास प्रभावित हुई। किसानों को 25 से लेकर 97 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की ओर से पटवारियों को नियुक्त किया गया था। जिन्होंने गांव-गांव जाकर सर्वे किया। हर एक खेत का मुआयना करने के बाद उसे टैब के जरिये ऑनलाइन अपडेट किया। पटवारी की ओर से किए गए सर्वे के बाद कानूनगो, नायब तहसीलदार, तहसीलदारों ने रैंडम सर्वे कर रिपोर्ट पर अपनी मुहर लगाई। करीब तीन महीने लंबी चली इस प्रक्रिया को अब पूरा कर लिया गया है। जिसमें किसानों को 125 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। जिसमें सबसे अधिक नुकसान कपास की फसल को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मूंग, तिल की फसल में भी भारी नुकसान हुआ। बता दें कि वर्ष 2020 में भी कपास सहित अन्य फसलों को बारिश से करीब नुकसान हुआ था, जिसमें करीब 200 से 250 करोड़ रुपये के नुकसान की रिपोर्ट भेजी गई थी। वह पैसा भी अब तक किसानों को नहीं मिल सका।
मुख्यालय से मंजूरी के बाद बंटेगा मुआवजा
विशेष गिरदावरी की रिपोर्ट पूरी हो चुकी है। करीब 125 करोड़ रुपये का नुकसान का आकलन किया गया है। राजस्व विभाग के मुख्यालय से मंजूरी के बाद किसानों का मुआवजे का वितरण किया जाएगा।

विजेंद्र भारद्वाज, जिला राजस्व अधिकारी, हिसार।
जल्द मिले मुआवजा
किसानों को अब तक वर्ष 2020 में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा भी नहीं मिल सका है। जल्द से जल्द किसानों को दोनों मुआवजा दिया जाए, जिससे किसान अपने परिवार को चला सकें। पिछले लंबे समय से किसान इस मामले को लेकर विरोध भी जता रहे हैं।
-दिलबाग हुड्डा, महासचिव, भारतीय किसान यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed