फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The last hurdle for the 500-bed hospital in Hisar is cleared

Hisar News: केंद्र ने लीज वाली चारा फार्म की जमीन लौटाने पर दी सहमति, हिसार में 500 बेड के अस्पताल की आखिरी बाधा खत्म

Sun, 07 Jul 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 07 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
The last hurdle for the 500-bed hospital in Hisar is cleared
हिसार। जिला मुख्यालय पर 500 बेड के अस्पताल के लिए केंद्र सरकार ने जमीन प्रदेश सरकार को वापस कर दी है। इससे शहर में बहुमंजिला अस्पताल बनने की आखिरी बाधा भी खत्म हो गई है। अब अस्पताल के लिए एस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। सितंबर तक नए अस्पताल के लिए आधारशिला रखने की योजना है। अस्पताल के साथ ही बस अड्डे के लिए भी फाइल चला दी गई है। जिस पर परिवहन मंत्री ने भी मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

करीब 5 साल पहले हिसार के लिए 500 बेड के अस्पताल का एलान किया गया था जिसमें लंबे समय तक अस्पताल के लिए जमीन ही चिन्हित नहीं की जा सकी। पिछले साल हिसार एयरपोर्ट के सामने चारा फार्म की जमीन को अस्पताल तथा बस अड्डा के लिए फाइनल कर दिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी इस पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

करीब 50 एकड़ जमीन को चारा फार्म से वापस लेने के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से पत्राचार किया था जिसमें केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा सरकार को जवाब आ गया है। केंद्र सरकार लीज पर ली हुई जमीन में से अस्पताल, एयरपोर्ट और बस अड्डे के लिए जमीन वापस देने को तैयार है। प्रदेश सरकार को फिलहाल 16 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल बस अड्डे के पास स्थित नागरिक अस्पताल गुजरी महल के 200 मीटर के दायरे में आता है। जिस कारण यहां नए निर्माण की अनुमति नहीं है। इसके चलते यहां अस्पताल में नया निर्माण नहीं हो पा रहा था। पिछले कई दशकों से अस्पताल के पुराने जर्जर भवन से ही काम चलाया जा रहा था। भवन की क्षमता कम होने के कारण यहां केवल 200 बेड की ही क्षमता है। अन्य सुविधाएं भी यहां शुरु नहीं हो पा रही हैं। अस्पताल परिसर में चिकित्सकों तथा अन्य स्टाफ के लिए आवास भी जर्जर होने के बाद कंडम घोषित किए जा चुके हैं। नए अस्पताल के साथ वहां आवासीय परिसर भी बनाया जाना प्रस्तावित है।


नए 500 बेड के अस्पताल के लिए हमने केंद्र सरकार से लीज वाली जमीन वापस करने का अनुरोध किया था। केंद्र सरकार की ओर सहमति मिल गई है। अब एस्टीमेट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम अगस्त या सितंबर महीने में अस्पताल तथा बस अड्डे के लिए आधारशिला रखवा देंगे। इस बारे में लगातार अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। डॉ. कमल गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed