{"_id":"69a72a201bffce3bc50988d7","slug":"the-last-date-to-download-the-online-permit-for-the-subsidized-tractor-has-been-extended-to-march-8-hisar-news-c-21-hsr1020-822645-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अनुदान पर ट्रैक्टर के लिए ऑनलाइन परमिट डाउनलोड की अंतिम तिथि 8 मार्च तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अनुदान पर ट्रैक्टर के लिए ऑनलाइन परमिट डाउनलोड की अंतिम तिथि 8 मार्च तक बढ़ी
विज्ञापन
हिसार। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार जिले में एसबी-89 योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन परमिट डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 8 मार्च तक बढ़ा दी गई है। वहीं उप कृषि निदेशक लॉगिन से परमिट अनुमोदन की तिथि 6 मार्च तक निर्धारित की गई है।
यह जानकारी सहायक कृषि अभियंता गोपीराम सांगवान ने दी। उन्होंने बताया कि किसानों को 8 मार्च तक ट्रैक्टर खरीदना अनिवार्य होगा। ट्रैक्टर खरीदने के बाद निर्माता या डीलर को 10 मार्च तक पोर्टल पर बिल और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद 11 मार्च तक निर्माता द्वारा ऑनलाइन बिलों का सत्यापन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 16 मार्च को जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा किया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता ने संबंधित किसानों से निर्धारित तिथियों के अनुसार समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि योजना का लाभ आसानी से मिल सके।