{"_id":"6590547b061bdfff52060598","slug":"the-incidents-of-theft-are-increasing-in-the-area-hisar-news-c-21-hsr1020-290225-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाएं
Sat, 30 Dec 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर स्थित अमरदीप कॉलोनी में चोरों ने बंद आवास को निशाना बनाया। चोर घर से लाखों रुपये की नकदी, 16 तोले सोने के जेवरात और चांदी का लड्डू गोपाल चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरदीप कॉलोनी निवासी नीतू सिंगल ने आजाद नगर थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि सभी परिजन 27 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में परिचित के पास गए थे। घर के दरवाजों पर ताला लगा था। शुक्रवार दोपहर जब वह घर लौटे तो देखा कि दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। कमरों के अंदर रखा सामान बिखरा था। चोर घर से सवा लाख रुपये की नकदी, 16 तोला सोने के जेवरात, ढाई किलोग्राम चांदी के जेवरात, चांदी के 90 सिक्के और चांदी का लड्डू गोपाल चोरी कर ले गए। केस दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
..................................
मिठाई की दुकान से हजारों की नकदी चोरी
हिसार। मंगाली सूरतियां गांव स्थित एक मिठाई की दुकान से चोर हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। पता चलने पर मंगाली आकलान निवासी संजीव कुमार ने आजादनगर थाना पुलिस में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मंगाली सूरतियां में उनकी मिठाई की दुकान है। शनिवार सुबह जब वह दुकान पर गए तो शटर पर लगा ताला टूटा था। चोर दुकान से 5,000 की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
................................
घर से सोने की अंगूठी और नकदी चोरी
हिसार। बहबलपुर गांव स्थित एक आवास से चोर सोने की अंगूठी और हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित रामनिवास ने सदर थाना पुलिस में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को चोर घर से सोने की एक अंगूठी और 15,000 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।