फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The House will meet after Diwali, seeking proposals from councilors.

Hisar News: दीपावली के बाद होगी हाउस की बैठक, पार्षदों से मांगे प्रस्ताव

Fri, 17 Oct 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 17 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The House will meet after Diwali, seeking proposals from councilors.
हांसी नगर परिषद कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद में दीपावली के बाद हाउस की बैठक की तैयारी की जा रही है। हाउस की बैठक के लिए सभी नगर पार्षदों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। जिन्हें हाउस की बैठक में पेश किया जाएगा।
पार्षदों की बीते करीब सात महीनों से हाउस की बैठक नहीं हुई है। इसी वर्ष मार्च महीने में बजट की बैठक के साथ हाउस की बैठक हुई थी। इसमें भी कुछ पार्षदों ने विरोध जताया था। तब 310 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। पिछले काफी समय से पार्षद वार्डों की समस्या के लिए हाउस बैठक की मांग कर रहे थे। वार्डों में बनने वाली गलियों व रोड के प्रस्ताव को पहले हाउस की बैठक में मंजूरी मिली होनी चाहिए। इसके बाद ही गलियों का निर्माण व अन्य कार्य होते हैं। इसलिए पार्षद हाउस की बैठक आयोजित करवाने की मांग कर रहे हैं। पार्षदों की इन मांग को देखते हुए चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी ने हाउस की बैठक बुलाने की तैयारी की है। अभी बैठक की तारीख तय नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि बैठक दीपावली के बाद की जाएगी। इस दौरान पार्षदों से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। प्रस्ताव मिलने के बाद उन कामों के एस्टीमेट तैयार करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

14 फरवरी को नगर परिषद की बजट की बैठक का पार्षदों ने बहिष्कार किया था। फिर 11 मार्च को भी हाउस की बैठक व बजट की बैठक इकट्ठी हुई थी। इसमें भी कुछ पार्षदों ने विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डों की समस्याओं के लिए पार्षदों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव पर बैठक में चर्चा होगी, उसके बाद ही उन पर मुहर लगेगी। दीपावली बाद ही हाउस की बैठक की जाएगी।- प्रवीन ऐलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed