फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hottest February in 13 years, day temperature reaches 34.5 degree Celsius

हिसार: 13 वर्षों में सबसे गर्म फरवरी, दिन का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hottest February in 13 years, day temperature reaches 34.5 degree Celsius
हिसार। गर्मी से अब मैदानी क्षेत्र तपने शुरू हो गए हैं। गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। हिसार के बालसमंद क्षेत्र में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा रहा। इसके साथ ही यह इस मौसम का सबसे गर्म दिन भी रहा। यही नहीं 13 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो फरवरी माह का यह सबसे गर्मी दिन रहा। इससे पहले वर्ष 2021 में 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 21 फरवरी के बाद तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक तरफ कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से और दूसरी तरफ उत्तरी अरब सागर, गुजरात व पश्चिमी राजस्थान के क्षेत्र के ऊपर एक प्रति चक्रवात बनने से मैदानी राज्यों में अचानक गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। तापमान में वृद्धि दर्ज हो रही है। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 27.0 से 34.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0 से 8.0 डिग्री ऊपर रहा। हालांकि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंशिक बादलवाही भी देखने को मिल रही है। डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार मंगलवार रात को पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाएगा और प्रति चक्रवात के भी कमजोर होने की संभावना है। इससे एक बार फिर से तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन


13 वर्षों में फरवरी में अधिकतम तापमान की स्थिति
वर्ष-तिथि-तापमान
2023-20-34.5
2022-26-27.2
2021-27-33.6
2020-17-26.0
2019-22-28.3
2018-24-31.6
2017-20-31.4
2016-25-30.5
2015-23-28.5
2014-04-27.0
2013-28-27.0
2012-29-27.0
2011-06-29.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed