{"_id":"68ee8f1b3c29e3fa5b07b536","slug":"the-hisar-valsad-weekly-special-train-will-operate-from-today-for-the-convenience-of-passengers-during-the-festival-hisar-news-c-21-hsr1020-730391-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: त्योहार पर पर यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: त्योहार पर पर यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से
विज्ञापन
हिसार। त्योहारों के मद्देनजर अतिरिक्त यात्री सुविधा के लिए हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा चलाई जा रही है। हिसार-वलसाड ट्रेन (04727) 15 अक्तूबर से 5 नवंबर तक हर बुधवार दोपहर 12:05 बजे रवाना होकर वीरवार सुबह 11.30 बजे वलसाड पहुंचेगी। वलसाड-हिसार ट्रेन (04728) 16 अक्तूबर से 6 नवंबर तक हर वीरवार दोपहर 2.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार दोपहर 2.05 बजे हिसार पहुंचेगी।
यह ट्रेन हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत और नवसारी में रुकेगी। कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें फर्स्ट मय सेकंड एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, साधारण और गार्ड डिब्बे शामिल हैं।