फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Hisar-Tirupati train will now run with LHB rakes.

Hisar News: अब एलएचबी रैक से चलेगी हिसार-तिरुपति ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The Hisar-Tirupati train will now run with LHB rakes.
हिसार। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे हिसार-तिरुपति-हिसार रेलसेवा को एलएचबी (लिंके-हॉफमैन-बुश) रैक से संचालित करेगा। ट्रेन संख्या 14723/14724 का हिसार से संचालन 3 अक्तूबर 2026 और तिरुपति से 5 अक्तूबर 2026 से एलएचबी रैक के साथ होगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें दो सेकंड एसी, सात थर्ड एसी, सात द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी और दो पावरकार श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। एलएचबी कोच लगने से यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

तिलकब्रिज-सिरसा रेल सेवा में बढ़ेगा थर्ड एसी इकोनॉमी कोच
हिसार। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए तिलकब्रिज-सिरसा-तिलकब्रिज रेलसेवा में एक थर्ड एसी इकोनॉमी कोच अस्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा। ट्रेन संख्या 15307/15308 में यह कोच तिलकब्रिज से 15 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक और सिरसा से 16 सितंबर से 1 दिसंबर 2026 तक लगाया जाएगा। रेलवे के अनुसार इससे यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और भीड़ के दौरान यात्रा में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed