फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The health worker took out the elderly woman who went to take medicine, tore the slip, did not allow the medicine to be taken

दवाई लेने गई बुजुर्ग महिला को स्वास्थ्य कर्मचारी ने पीएचसी से बाहर निकाला, पर्ची फाड़ी, नहीं लेने दी दवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The health worker took out the elderly woman who went to take medicine, tore the slip, did not allow the medicine to be taken
नागरिक अस्पताल में घटना की जानकारी देती बुजुर्ग शांति देवी। - फोटो : Hisar
हिसार। सेक्टर 1-4 स्थित स्वास्थ्य विभाग की पीएचसी में अपने पोता व पोती को दवा दिलवाने आई करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उक्त कर्मचारी ने बुजुर्ग महिला द्वारा कटवाई गई मेडिकल की पर्ची को फाड़ दिया और पीएचसी से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला शांति देवी ने कर्मचारी द्वारा बदतमीजी करने व पर्ची फाड़ने की शिकायत सीएमओ व पुलिस को दे दी है। बुजुर्ग शांति देवी मिर्जापुर रोड के पास स्थित श्रीनगर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती है। शांति देवी के दो बेटे हैं, दोनों ही रोडवेज कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में सीएमओ को शिकायत देने आई शांति देवी ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने पोते युवान, हरमन व पोती भाविका को दवा दिलवाने सेक्टर 1-4 स्थित पीएचसी में गई थी। काफी देर तक वे लाइन में लगे रहे। जब उनका डॉक्टर से मिलने का नंबर आया तो डॉक्टर के केबिन के बाहर बैठे कर्मचारी ने हमें रोक लिया। शांति देवी ने कहा कि मेरा नंबर आया गया है। तब उक्त कर्मचारी ने कहा कि तुम्हारा नंबर बाद में है, तुमसे पहले किसी ओर का नंबर है। शांति देवी ने बताया कि इतनी देर में उस कर्मचारी ने मेरा हाथ पकड़कर पीएचसी से बाहर निकाल दिया, गालियां देने लगा व पर्चियां फाड़ दी। शांति देवी ने बताया कि सुबह से अपने तीन पोता-पोतियों को लेकर भूखी प्यासी लाइन में लगी हुई थी। आरोपी कर्मचारी ने पीड़िता को पीएचसी के अंदर नहीं जाने दिया व दवाई भी नहीं लेने दी। इसके बाद बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे सुरेश को इसकी सूचना दी। उन्होंने प्राइवेट अस्पताल से बच्चों की दवाई लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाएंगे। कर्मचारी से पूछताछ करेंगे। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी। - डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed