फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The government will try to include Kho-Kho in the Asian Games

खो-खो को एशियाई गेम्स में शामिल करवाने के लिए कोशिश करेगी सरकार : खेल मंत्री

Thu, 23 Jan 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 23 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The government will try to include Kho-Kho in the Asian Games
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ खो-खो विश्व कप की विजेता भारतीय टीम। 
हिसार। खो-खो विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय महिला टीम ने बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस मुलाकात में खो-खो फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, महासचिव एमएस त्यागी और टीम की कोच मुन्नी जून भी मौजूद रहे। इस मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि खो-खो को एशियाई गेम्स में शामिल करवाने के लिए सरकार कोशिश करेगी।
विज्ञापन

हरियाणा के हिसार जिले के बिठमड़ा गांव की बेटी और टीम की एकमात्र हरियाणवी खिलाड़ी मीनू धत्तरवाल ने भी इस खास मौके पर हिस्सा लिया। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय खो-खो टीम को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खो-खो भारत का पारंपरिक खेल है और इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना गर्व की बात है। भारत सरकार इस खेल को एशियाई गेम्स में शामिल करवाने के लिए पूरी कोशिश करेगी। मीनू धत्तरवाल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा की बेटी मीनू ने शानदार खेल दिखाया और टीम के सामंजस्य को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। उनकी मेहनत और लगन ने भारत को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन


बिठमड़ा में जश्न का माहौल, स्वागत की तैयारी जोरों पर
मीनू धत्तरवाल की इस उपलब्धि से बिठमड़ा गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण मीनू के गांव लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गांव में उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं, और युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, भारतीय महिला टीम के विश्व चैंपियन बनने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। यह जीत न केवल खो-खो खेल के लिए मील का पत्थर है, बल्कि यह साबित करती है कि भारतीय महिलाएं किसी भी खेल में विश्वस्तरीय प्रदर्शन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed