फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The goal of every JJP worker is to achieve the milestone of 2019 by 2024: Digvijay Chautala

2019 की कसर 2024 में हासिल करना जजपा के हर कार्यकर्ता का लक्ष्य : दिग्विजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
The goal of every JJP worker is to achieve the milestone of 2019 by 2024: Digvijay Chautala
हिसार। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रधान महासचिव दिग्विजयसिंह चौटाला ने नलवा हलके के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जजपा ने कमर कस ली है। जजपा के मिशन दुष्यंत 2024 पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2019 में जो कसर रह गई थी 2024 में इसे पूर्ण तौर पर हासिल करना जजपा के हर कार्यकर्ता के साथ हर हरियाणवी का लक्ष्य बनाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर 13 मार्च को समारोह आयोजित कर हिसार में मनाने का फैसला लिया है। जिसे बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। शहर के पुराने राजकीय कॉलेज मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए सभी को आमंत्रण दिया। इस अवसर पर खादी बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, जिला प्रभारी मास्टर तारा चन्द, जिलाध्यक्ष अमित बूरा, हलकाध्यक्ष राजेश झाझड़िया, शिव कुमार कुलाना, वीरेंद्र चौधरी, एडवोकेट तरुण गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed