{"_id":"616f15b683448f0acd549efe","slug":"the-general-meeting-of-the-municipal-corporation-called-after-9-months-postponed-due-to-the-ellenabad-by-election-will-now-be-held-on-november-12-hisar-news-hsr6148514142","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 माह बाद बुलाई गई नगर निगम की साधारण बैठक ऐलनाबाद चुनाव के कारण स्थगित, अब 12 नवंबर को होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 माह बाद बुलाई गई नगर निगम की साधारण बैठक ऐलनाबाद चुनाव के कारण स्थगित, अब 12 नवंबर को होगी बैठक
विज्ञापन
हिसार। 9 माह बाद 21 अक्तूबर को प्रस्तावित नगर निगम की साधारण बैठक ऐलनाबाद उपचुनाव के कारण स्थगित कर दिया है। अब बैठक 12 नवंबर को बुलाई गई है। निगम के सभी 23 पार्षदों की ओर से एजेंडे में 374 प्रस्तावों को शामिल किया गया है, जिनमें पानी, सड़क, बिजली, सीवर सहित अन्य समस्याएं शामिल हैं। इससे पहले 22 व 23 जनवरी को निगम की साधारण बैठक आयोजित की गई थी। 29 सितंबर को सभी पार्षदों ने मेयर को लिखित में ज्ञापन सौंपकर जल्द ही साधारण बैठक बुलाने की मांग की थी।
भाजपा आलाकमान ने मेयर गौतम सरदाना की ड्यूटी ऐलनाबाद उप चुनाव में लगाई है। जिस कारण मेयर ने बैठक को स्थगित किया है। उप चुनाव में 30 अक्तूबर को वोटिंग होनी है। 2 नवंबर मतगणना होगी।
एजेंडे में शामिल मुख्य प्रस्ताव
- पानी की लाइनों का विभाग को दिए गए प्रस्ताव पर कार्रवाई के लिए।
- सीवर लाइनों को विभाग को दिए गए प्रस्ताव पर कार्रवाई के लिए।
- टिब्बा दानाशेर, गुर्जर मोहल्ला, ओड मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला में पानी की लाइन
व सड़क आदि का कोई कार्य नहीं हुआ।
- सेक्टर 1-4 से एयरपोर्ट चौक तक डाले गए बरसाती पानी के नाले का आगे का
कार्य पूरा करना।
- शिव नगर गली नंबर 18 वार्ड 7 में डाली गई सीवर लाइन शुरू से ही बंद है। इस काम से सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इसकी जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
- मिल गेट से सचिन मेडिकल हॉल तक सीवर की मेन लाइन पर किए गए अवैध निर्माण को हटवाया जाए।
- महावीर कॉलोनी व कुंजलाल गार्डन में बनाए गए बरसाती नाले पर जीटी लगवाई जाए।
- महावीर कॉलोनी में अवैध कॉलोनियों काटी जा रही है और इन्हें सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है। इन पर कार्रवाई करने की जिला योजनाकार विभाग व नगर निगम हिसार की जिम्मेदारी है या किसी अन्य विभाग की है। इस पर स्पष्टीकरण दें।
- दिल्ली रोड पर बरसाती नाले की सफाई करवाई जाए और इसकी जिम्मेदारी तय की जाए कि यह नाला किस विभाग के पास है। हर बार बारिश के दिनों में सभी विभागों का यह कहना है कि यह नाला हमारे पास नहीं है, सरासर गलत है।
- जहां भी सीवर या पानी की लाइन डाली जाती है, वहां उखाड़ी गई सड़कों के निर्माण के लिए समय सीमा तय की जाए और ठेकेदार को जल्द से जल्द सड़क निर्माण करने का आदेश दिए जाए।
- सब कमेटी के चैयरमेन व सदस्यों के हस्ताक्षर काम की गुणवत्ता व समापन पर हो।
- सेक्टरों मे सीवर व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है। इसमे सुधार लाया जाए।
- वार्ड-11 सातरोड खास-खुर्द मे सुबह और शाम के समय एक-एक घंटे के बिजली कट लगते है, जो बंद किए। वार्ड में लाइनलॉस न के बराबर है।
- बीएंडआर सब कमेटी का चयनकर चैयरमैन को बनाया गया था लेकिन संबंधित विभाग से ब्योरा न दिया गया और न ही कोई रिस्पॉन्स दिया जा रहा है।
- तेल डिपो फाटक व डाबड़ा चौक फाटक तक पुल बनाने बारे व निरंकारी भवन रोड का रिवन्यू रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने बारे।
- मेला ग्राउंड सेक्टर 21पी मे एसटीपी का निर्माण करवाया जाए।
- टाउन पार्क की हालत बहुत खराब है। इसका विशेष एस्टीमेंट बनाकर इसे ठीक करवाने बारे।
- मिल गेट से जहाज पुल तक का सीसी रोड बनवाया जाए।
- सातरोड खास व खुर्द में काफी जगह पर अवैध शराब बेची जाती है, जिन्हें बंद किया जाए। बेचने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाए।
- माडल टाउन व दिल्ली रोड पर खुल चुके होटल, स्पा सेंटर व पीजी में होने वाले अवैध कार्यों पर रोक लगाई जाए और इन्हें खोलने के लिए स्थानीय मोहल्ला वासियों की सहमति पर खोला जाए।
- वार्ड व नई सब्जी मंडी में लावारिस पशुओं की भरमार रहती है। 24 घंटे अनहोनी होने का खतरा बना रहता है। जल्द समाधान करवाया जाए।
- अमरूत योजना के तहत चल रहे कार्य को जल्द से जल्द करवाया जाए पानी की सप्लाई चालू करवाई जाए। एजेंसी का कार्य संतोषजनक नहीं है।
- सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। शहर में जगह जगह खुले में मीट काटकर बेचा जाता है। इस पर रोक लगाई जाए।
- शिव नगर गली नंबर 18 मे निगम की जमीन पर अवैध कब्जे पर क्या कार्रवाई हुई।
- वार्डो में हाउस टैक्स के नोटिस भिजवाए जाए, जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो।
- शहर में बने सभी चौक-चौराहों को किसी कम्पनी को गोद दिया जाए, जिससे इनका रखरखाव सही ढंग हो सके।
- पिछली मींटिग मे पास हुए एजेंडों पर क्या कार्रवाई हुई।
- वार्ड 11 मे अमरूत योजना के तहत सीवर व पेयजल लाइन डाली गई है। वार्ड का कुछ हिस्सा रहता है जहां काम बाकी है। इसे जल्द पूरा करवाया जाए।
- वार्ड 11 सातरोड खास-खुर्द के लिए मास्टर कॉलोनी के पास बाईपास पर रोडवेज बस का स्टॉपेज बनाया जाए। यह मांग पहली मीटिंग से चली आ रही है।
- पानीपत, सोनीपत नगर निगम की तर्ज पर हिसार नगर निगम में स्थित लालडोरे के एरिया का हाउस टैक्स वर्ष 2019 तक माफ किया जाए और जिन्होंने टैक्स भर दिया है, उसे सरप्लस किया जाए।
- शहर में स्वीकृत व मान्यता प्राप्त कालोनियों में खाली प्लाट गंन्दगी का मुख्य कारण हैं। एचएसवीपी की तरह इन प्लाट धारकों पर भी एक्सटेंशन फीस का प्रावधान होना चाहिए।
- स्लाटर हाउस बनाकर मीट मार्केट शहर से दूर बनाई जाए और मीट व्यापारियों को वहां दुकान देकर शिफ्ट किया जाए।
हर बार हाउस की बैठक को स्थगित कर दिया जाता है। आज शहर की सफाई, सीवर, सड़क, बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है, जिनका तुरंत निदान जरूरी है। शहर के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर हर माह हाउस की बैठक होनी चाहिए। 9 माह बीत चुके हैं, लेकिन दूसरी बैठक नहीं हो सकी है। ऐसे में शहर में विकास कार्य कैसे होंगे। इस तरह से हर बार बैठक स्थगित करना अनुचित है। - अमित ग्रोवर, पार्षद, वार्ड -14
वर्तमान में शहर में कई मुद्दे हावी है, जिनमें एक डेंगू का मुद्दा भी है। शहर में रोजाना इतने मरीज मिल रहे हैै, लेकिन स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के पास फॉगिंग के लिए दवा ही नहीं है। मैंने आज ही अपने स्तर पर फॉगिंग करवाई है। हाउस की बैठक में अधिकारियों से जवाब मांगा जाना था। हाउस की बैठक को स्थगित किया जाना बिल्कुल सही नहीं है।
शालू दीवाना, पार्षद, वार्ड-3