फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The gang stealing the silencer of the vehicle was caught for the fulfillment of the drug

नशे की पूर्ति के लिए गाड़ी के साइलेंसर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The gang stealing the silencer of the vehicle was caught for the fulfillment of the drug
हिसार। नशे की पूर्ति के लिए गाड़ियों के साइलेंसर चोरी करने के गिरोह को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी साइलेंसर के अंदर से निकलने वाली प्लेटिनम धातु को हांसी-गुरुग्राम में महंगे दामों पर बेचते थे। सदर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी सेक्टर 1-4 निवासी लविस, अर्बन एस्टेट निवासी चंद्र उर्फ नानू, गीता कॉलोनी निवासी सोनू और मिर्जापुर निवासी नरसिम्हा से सात साइलेंसर बरामद किए हैं। आरोपियों ने दो महीने पहले रायपुर मार्ग से दो ईको गाड़ियों के साइलेंसर, 30 अगस्त को सिरसा मार्ग से पांच गाड़ियों के साइलेंसर चुराए थे।
विज्ञापन

पत्रकारवार्ता में डीएसपी नारायण चंद ने बताया कि आरोपी लविस गिरोह का सरगना है और वह एक मोटर मैकेनिक है व शिक्षित परिवार से है। लविस को पता था कि गाड़ियों के साइलेंसर के में महंगी मिट्टी (प्लेटिनम धातु) के कण होते हैं। यह बहुत मंहगे होते हैं। ऑटो मार्केट स्थित दुकानों से यह मिट्टी खरीदने के लिए कोई न कोई आ जाता है। लविस के पास कोई भी गाड़ी रिपेयर होने के लिए आती तो वह उसके साइलेंसर से यह मिट्टी निकाल कर इकट्ठी कर लेता और इसे बेच देता। जिससे वह अपने नशे की पूर्ति करता था। आरोपी ने बताया कि एक बार खरीदा ने उसे ईको गाड़ियों के साइलेंसर चोरी कर उनसे मिट्टी निकाल कर देने पर ज्यादा राशि का ऑफर दिया। इसके बाद लविस ने अर्बन एस्टेट निवासी चंद्र उर्फ नानू, गीता कॉलोनी निवासी सोनू और मिर्जापुर निवासी नरसिम्हा के साथ गिरोह बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed