फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The floor of the BPHU that was opened a month and a half ago has sunk, officials said that waterlogging is the reason.

Hisar News: डेढ़ महीना पहले खुली बीपीएचयू का फर्श धंसा, अधिकारी बोले-जलभराव के कारण हुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The floor of the BPHU that was opened a month and a half ago has sunk, officials said that waterlogging is the reason.
हांसी। मात्र डेढ़ महीना पहले नागरिक अस्पताल के पिछली तरफ खोली गई खंड सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाई (बीपीएचयू) का फर्श धंस गया है। इसका निर्माण लोकनिर्माण विभाग ने करवाया था। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछले दिन हुई बारिश व अस्पताल में हुए जलभराव के कारण फर्श धंसा है। इसकी मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

फर्श धंसने से यहां पर लोगों को सैंपल देने में समस्या हुई। इस कारण कार्य भी बाधित हुआ। हालांकि सोमवार से इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां पर टाइलों को उखाड़ कर नया लगवाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार आगामी तीन-चार दिन में फर्श की मरम्मत कर दी जाएगी, लेकिन फर्श धंसने के बाद ही इस पर सवालिया निशान भी खड़ा हो गया है। क्योंकि भवन का निर्माण पूरा होने के कई महीनों तक यह लोकनिर्माण विभाग के अधीन ही थी। बीपीएचयू के निर्माण पर कुल 36 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने करीब दो वर्ष पहले प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था। प्रस्ताव को 2023 के अंत में मंजूरी मिली थी। बीते वर्ष मई महीने में लोकनिर्माण विभाग ने इसका निर्माण शुरू किया था। यह यूनिट 2660 स्क्वेयर फीट जमीन में बनी है। करीब दो महीना पहले इसे स्वास्थ्य विभाग को हेंडओवर किया गया। अगस्त महीने के शुरुआत में इसे खोला गया। यहां पर नागरिक अस्पताल की चारों लैब को शिफ्ट किया गया है। अब अस्पताल में जांच के लिए सभी तरह के नमूने एक ही जगह पर लिए जाते हैं।
विज्ञापन

वर्जन

बीपीएचयू का निर्माण जिस एजेंसी ने किया था, उसी के पास अभी इसका देखरेख का कार्य है। एजेंसी ही यहां पर नया फर्श लगवा रही है। जल्दी ही कार्य पूरा हो जाएगा। बारिश व भवन के पास पानी भरने से फर्श धंसा है। - सौरभ चौहान, एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed