फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The family went to Hisar to shop for the wedding, thieves took away gold worth lakhs from the house

शादी की खरीदारी करने परिवार गया था हिसार, घर से चोर ले उड़े लाखों का सोना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The family went to Hisar to shop for the wedding, thieves took away gold worth lakhs from the house
बरवाला। शहर के वार्ड 14 की गीता कॉलोनी इलाके से मंगलवार को दिनदहाड़े चोर मकान से सोने का बिस्कुट, चेन, ब्रेस्लेट समेत लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए। घटना के वक्त परिवार शादी की खरीदारी करने के लिए हिसार गया था। लौटने पर वारदात का पता चला। इसके बाद मकान मालिक नरेंद्र सिंगला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंगला ने बताया कि वह मंगलवार को परिवार सहित बेटे की शादी के लिए खरीदारी करने के लिए हिसार गया था। शाम को घर लौटे तो सामान बिखरा मिला। घर से 20 तोले का एक सोने का बिस्कुट, 5 तोले की सोने की चेन, तीन तोले का हार, एक तोले का ब्रेस्लेट गायब मिला। जांच अधिकारी एएसआई अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी के फुटेज खंगालने में लगी है।
विज्ञापन

वहीं, गांव खरकड़ा निवासी चंद्रभान ने पुराना बस अड्डा पुलिस चौकी में शिकायत देकर बताया कि 13 मार्च को अपने मकान को ताला लगाकर परिवार सहित शादी समारोह में गया था। लौटा तो ताले टूटे मिले। घर से साढ़े 70 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव पाबड़ा में घर के बाहर खड़े कैंटर से चोर बैटरी चोरी कर ले गए। इस बारे में कैंटर मालिक पाबड़ा निवासी रामबिलास ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed