फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The family of the retired soldier refused to accept the body.

Hisar News: सेवानिवृत्त फौजी के परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

Mon, 08 Jun 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 08 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The family of the retired soldier refused to accept the body.
हांसी। भगाना के सेवानिवृत्त फौजी सुंदर सिंह पंघाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों ने रविवार को दूसरे दिन भी शव लेने से मना कर दिया। इस दौरान परिजनों ने गांव में पंचायत की। साथ ही हांसी के लोकनिर्माण विभाग के स्थानीय विश्राम गृह में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। साथ ही कहा कि उन्हें हत्या किए जाने का भी शक है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वह मामले में छानबीन कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सोमवार को परिजनों से बातचीत की जाएगी। शव हांसी के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ है। पुलिस ने मृतक सुंदर के बेटे की शिकायत पर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

इसके बाद शव का पोस्टमार्टम तो करवा दिया था लेकिन परिजनों ने गिरफ्तारी से पहले शव लेने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सोमवार सुबह तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हिसार रोड पर स्थित रामायण टोल प्लाजा पर चक्का जाम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार सुबह हांसी के विकास नगर में प्लॉट के शौचालय में सुंदर सिंह का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ था। आरोप है कि पंघाल के साथ प्रॉपर्टी के कारोबार में कई करोड़ रुपये का फ्रॉड किया गया था।

पुलिस को मौके से 5 पन्नों का सुसाइड नोट मिला। मृतक के बेटे मनजीत की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 4 आरोपियों पूनम, होशियार सिंह, होशियार की पत्नी कृष्णा व चालक पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed