फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The entrance of the municipal office was closed at 9:05 am,

सुबह 9:05 बजे नगर निगम कार्यालय का प्रवेश द्वार किया बंद,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
The entrance of the municipal office was closed at 9:05 am,
हिसार। नगर निगम कार्यालय के प्रवेश द्वार को शुक्रवार सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर बंद कर दिया गया। इस कारण से देरी आने वाले 34 कर्मचारियों को करीब 15 मिनट तक बाहर ही खड़ा रहना पड़ा। वहीं, इन सभी कर्मचारियों का जुर्माने के तौर पर आधे दिन का अवकाश लगा दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग नगर निगमों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों को समय पर आने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इसी को लेकर उप निगम आयुक्त ने वीरवार शाम 5 बजे से पहले कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान तीन कर्मचारी गैर हाजिर मिले थे, जिनमें एक पटवारी व दो टाइपिस्ट शामिल थे। इस पर इन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था।
विज्ञापन

लेट आने वालों में जेई व एमई भी शामिल
शुक्रवार सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर संयुक्त आयुक्त बेलिना, उपनिगम आयुक्त प्रदीप हुड्डा व अपूर्व चौधरी कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचे और गेट को बंद करने के आदेश दिए। मुख्य गेट के अलावा पीछे के एक अन्य गेट को भी बंद करवा दिया गया। इसके बाद लेट आने वाले कर्मचारी गेट बंद देखकर हैरान हो गए। पूछताछ की तो पता चला कि अधिकारियों ने इस गेट को बंद करवाया गया। अधिकारियों ने 9 बजकर 20 मिनट पर गेट को खुलवाया, तब तक 34 कर्मचारी गेट के बाहर एकत्रित हो गए थे। गेट खुलने के बाद ये कर्मचारी कार्यालय में अपनी-अपनी सीटों पर जाकर बैठे। लेट आने वाले 34 कर्मचारियों में बेलदार, माली, टाइपिस्ट, लिपिक, सहायक, अनुभाग अधिकारी, जेई व एमई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेट आने वाले सभी कर्मचारियों पर जुर्माने के तौर पर आधा दिन का अवकाश लगाया है। साथ ही उन्हें भविष्य में समय पर कार्यालय में आने को कहा है। - प्रदीप हुड्डा, उपनिगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed