फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The effect of western disturbance will end today, the temperature will increase

पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, तापमान में होगी बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The effect of western disturbance will end today, the temperature will increase
धूल भरी आंधी ने अपने आगोश में लिया शहर। - फोटो : Hisar
हिसार। वर्तमान मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार से हट जाएगा। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से पछुआ पवनों का आधिपत्य स्थापित हो जाएगा और भीषण गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज करेंगी। चूंकि वर्तमान में वातावरण में प्रचुर मात्रा में नमी मौजूद है, जिसकी वजह से पसीने वाली गर्मी अपने चरम शबाब पर होगी।
विज्ञापन

वहीं जून प्रथम सप्ताहांत तक पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं का प्रभुत्व स्थापित हो जाएगा और इलाके से नमी नदारद हो जाएगी। 10 जून तक सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में कोई भी मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने से हरियाणा, एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और अधिकतम तापमान 45.0 से 47.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के एसोसिएट प्रोफेसर व मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से एक चक्रवातीय सरकुलेशन पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। इससे संपूर्ण इलाके लगभग प्रतिदिन दोपहर बाद नए बादलों का फुटाव और निर्माण होता है और शाम तक सूबे में बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल जिलों में बारिश के साथ 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अंधड़ व आंधी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इन गतिविधियों की वजह से सम्पूर्ण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में नौतपा का प्रभाव नदारद है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 से 44.6 और न्यूनतम तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed