फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The driver of the vehicle was carrying flour and onion bags on the tickri border, 20 thousand challan

टिकरी बॉर्डर पर आटे-प्याज की बोरियां ले जा रहा था गाड़ी चालक, 20 हजार का चालान

Mon, 08 Feb 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
The driver of the vehicle was carrying flour and onion bags on the tickri border, 20 thousand challan
राजस्थान के किसान की गाड़ी का हिसार में आरटीओ ने चालान काटा तो यह बात टीकरी बॉर्डर तक पहुंच गई। रोषस्वरूप किसान सोमवार को आरटीओ कार्यालय का घेराव करेंगे। मामले में राजस्थान के झुंझुनू के गांव पिचानवा निवासी राकेश ने बताया कि वह पेशे से किसान है। उसने बताया कि तीन फरवरी को वह किसानों के समर्थन में सुबह करीब पांच बजे अपने साथी हरपाल, महेश, जगदीश और चरण सिंह के साथ पिकअप गाड़ी में टीकरी बॉर्डर के लिए निकला था। उस दौरान गाड़ी में उसने प्याज और आटे की दो-दो बोरियां लाद लीं।
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि उस दिन सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वह हिसार जिंदल पुल के पास पहुंचे तो यहां वह चाय पीने रुके। राकेश ने बताया कि इस दौरान आरटीओ की गाड़ी उनके पास आकर रुकी। इसमें से आरटीओ डॉ. सुनील कुमार ने उनसे कागजात मांगे। राकेश के अनुसार गाड़ी के सभी कागजात आरटीओ को चेक करवाए। इनमें से आरटीओ ने उसका लाइसेंस व आरसी अपने पास रख ली। राकेश के अनुसार आरटीओ ने उनसे कहा कि उनके पास हरियाणा का परमिट नहीं है। जिस पर आरटीओ ने उनकी गाड़ी का 20 हजार रुपये का चालान कर दिया। वहीं आरटीओ डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि राजस्थान की गाड़ी है तो उसको हरियाणा में टैक्स भरना जरूरी है। उनका टैक्स का चालान हुआ होगा।
विज्ञापन

अन्य गाड़ी से हरपाल पहुंचा टीकरी बॉर्डर
राकेश ने बताया कि चालान होने के बाद वह कुछ देर साथियों सहित वहीं खड़ा रहा। इतने में झुंझुनू से ऑल्टो कार में आ रहे किसानों ने उनकी गाड़ी देखी तो वे रुक गए। राकेश ने हरपाल को उनकी गाड़ी में बिठाकर टीकरी बॉर्डर भेजा और स्वयं अन्य साथियों व आटा-प्याज की बोरियों सहित पिकअप गाड़ी लेकर वापस झुंझुनू चले गए। इस बीच रास्ते में राकेश ने भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी से फोन पर बात कर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आज करेंगे आरटीओ का घेराव
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष काला ने बताया कि इस बारे में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढू़नी ने उन्हें अवगत कराया। काला ने बताया कि वह फिलहाल टीकरी बॉर्डर पर है। रविवार रात तक हिसार पहुंचेंगे और सोमवार दोपहर एक बजे वह किसानों सहित आरटीओ का घेराव करेंगे। मामले में किसान राकेश का कहना है कि वह भी अन्य किसानों सहित हिसार आरटीओ कार्यालय पहुंचकर घेराव करेंगे। राकेश ने कहा कि उनकी गाड़ी हरियाणा के रास्ते दिल्ली जा रही थी, न कि हरियाणा आई। राकेश के अनुसार उनकी गाड़ी का गलत चालान किया गया है।
राजस्थान की गाड़ी है तो उसको हरियाणा में टैक्स भरना जरूरी है। उनका टैक्स का चालान हुआ होगा। अगर उन्होंने टैक्स नहीं भरा है तो ऑनलाइन भी दिख जाएगा।
- डॉ. सुनील कुमार, आरटीओ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed