फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The driver filled petrol worth Rs 3,750 and fled without paying the money

Hisar News: 3,750 रुपये का पेट्रोल डलवा बिना रुपये दिए चालक भाग गया, केस दर्ज

Tue, 14 Jan 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 14 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The driver filled petrol worth Rs 3,750 and fled without paying the money
हिसार। मंगाली जाटान के पास एक पेट्रोल पंप पर स्कॉपियो में सवार चालक ने 3,750 रुपये का तेल डलवाया। चालक बिना रुपये दिए ही मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। इस संबंध में सेल्समैन कृष्ण शर्मा ने आजाद नगर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में बाड्या ब्राह्मण गांव के रहने वाले कृष्ण शर्मा ने बताया कि वह मंगाली जाटान स्थित एक पेट्रोल पंप पर तीन साल से सेल्समैन का काम कर रहा है। 11 जनवरी की देर शाम साढ़े सात बजे काले रंग की एक स्कॉपियो पंप पर आकर रूकी। चालक ने गाड़ी में 3,750 रुपये का पेट्रोल डलवाया। उसके बाद चालक ने स्केनर को स्कैन किया, लेकिन बिना रुपये दिए ही गाड़ी लेकर चला गया। अगले दिन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, लेकिन रात होने के कारण गाड़ी का नंबर दिखाई नहीं दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed