फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The dream of serving the country remained unfulfilled...the family's hopes were shattered.

Hisar News: अधूरा रह गया देश सेवा का ख्वाब...परिवार की टूटी आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The dream of serving the country remained unfulfilled...the family's hopes were shattered.
उत्तर प्रदेश चंदौली निवासी अंकुश अपने दोस्त के साथ।  - फोटो : 1
हिसार। उत्तर प्रदेश के चंदौली का 23 वर्षीय अंकुश देश की रक्षा करने का सपना आंखों में संजोकर घर से निकला था। कड़ाके की ठंड में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) भर्ती की फिजिकल परीक्षा पास करने के बाद उसका आत्मविश्वास और हौसला बुलंद था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हिसार छावनी के कैंप चौक के पास हुए हादसे में मौत से उसका देश सेवा का सपना अधूरा रह गया। जवान बेटे के मजबूत कंधों से बेहतर भविष्य की उम्मीदें लगाए बैठे परिवार टूट गया है। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह करीब दस बजे छावनी के गेट नंबर-1 के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंकुश सड़क पार कर रहा था, तभी वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर बेकाबू होकर अंकुश को कुचलता हुआ आगे निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

देश सेवा की जिद 1000 किलोमीटर दूर ले आई
उसके शव को लेने के लिए बुधवार को चंदौली उत्तर प्रदेश से उसका मौसा शिवपूजन, दोस्त लक्की यादव व अन्य लोग पहुंचे। उसके मौसा शिवपूजन ने कहा कि अंकुश के पिता भोलानाथ व मां ममता उसे करीब 1000 किलोमीटर दूर हिसार आने के लिए मना कर रहे थे लेकिन उसके जहन में बीएसएफ में भर्ती होकर देश सेवा की जिद थी। भोलानाथ हलवाई की दुकान पर हेल्पर का काम करता है। परिवार में माता-पिता के अलावा बहन सोनी (18) और भाई अमित (15) हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अंकुश बीएसएफ में भर्ती होकर न केवल देश सेवा करना चाहता था बल्कि अपने परिवार का सहारा भी बनना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुश का परिवार बुधवार सुबह ही हिसार पहुंचा था। जिला नागरिक अस्पताल में रखे उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया है। मृतक के मौसा शिवपूजन के बयान पर ट्रैक्टर चालक व ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी चालकों की तलाश कर रही है।
-- एएसआई दिनेश कुमार, जांच अधिकारी सदर थाना हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed