फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The district's five-player show in Asian Games stamina

जिले के पांच खिलाड़ी एशियन गेम्स में दिखाएंगे दमखम

Thu, 18 Sep 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 18 Sep 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
The district's five-player show in Asian Games stamina

कॉमनवेल्थ खेलों के बाद अब एशियन गेम्स में भी जिले के पांच खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें कुश्ती खिलाड़ी गीतिका जाखड़, बॉक्सर मनदीप जांगड़ा, हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक व सविता पूनिया और वुशू खिलाड़ी नरेंद्र ग्रेवाल का नाम शामिल है। हालांकि, कॉमनवेल्थ गेम्स में 7 खिलाड़ियाें ने देश का प्रतिनिधित्व किया था।

विज्ञापन


सिल्वर को गोल्ड में बदलना चाहेंगी गीतिका

अर्जुन अवॉर्डी कुश्ती खिलाड़ी गीतिका जाखड़ हाल ही हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड नहीं जीत सकी। मगर इस बार वह अपने सिल्वर मेडल को गोल्ड के तब्दील करने की पूरी कोशिश करेंगी। गीतिका इससे पहले वर्ष वर्ष 2006 के एशियन गेम्स में भाग ले चुकी है। उसमें भी गीतिका ने रजत पदक हासिल किया था। इस बार गीतिका की राह इतनी आसान नहीं होगी। एशियन गेम्स में उसे जापान, ईरान जैसे देशों से कड़ी टक्कर मिलेगी।
विज्ञापन


मनदीप की भी गोल्ड पर रहेगी नजर

कॉमनवेल्थ में सिल्वर जीतने के बाद अब एशियन गेम्स में बॉक्सर मनदीप जांगड़ा की नजर गोल्ड पर रहेगी। हालांकि मनदीप पहली दफा एशियन गेम्स में भाग ले रहा है। इस लिहाज से उस पर थोड़ा प्रेशर भी रहेगा। यही नहीं एशियन गेम्स में उसे कंपटीशन भी पूरा मिलेगा। खासकर कजाखिस्तान, तजाखिस्तान, उज्बेकिस्तान, साउथ कोरिया व चीन के खिलाड़ियों से उसे कड़ी टक्कर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदक पर रहेगी नजर

हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक व सविता पूनिया दोनाें भारतीय महिला टीम में शामिल है। दोनोें की प्राथमिकता यही रहेगी कि कम से कम टीम पदक लेकर ही देश वापस लौटे। हालांकि कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। मगर दोनों खिलाड़ी एक बार फिर पूरे जोश से अपना खेल खेलेंगी। उम्मीद है कि इन खेलों में टीम पदक जरूर जीतेगी। इस दौरान टीम इंडिया को चीन, जापान व साउथ कोरिया से टक्कर मिलेगी।


पदक जीतना चाहेगा नरेंद्र

वुशू खिलाड़ी नरेंद्र ग्रेवाल पहली बार एशियन गेम्स में भाग ले रहा है। नरेंद्र की प्राथमिकता यही रहेगी कि वह पदक के साथ लौटे और देश का नाम रोशन करे। इससे पहले नरेंद्र जूनियर वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त कर चुका है। नरेंद्र को इन खेलों में पदक जीतने के लिए चीन, जापान जैसे देशों के खिलाड़ियों को पार पाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed