फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The depot will receive 17 buses next month.

Hisar News: अगले माह डिपो को 17 बसें मिलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
The depot will receive 17 buses next month.

विज्ञापन
हिसार। रोडवेज को अगले माह 17 नई बसें मिलेंगी। इन बसों को लंबे रूट पर चलाया जाएगा। हालांकि रोडवेज की ओर से पहले सूची तैयार की जाएगी कि किन-किन रूट पर बसों की कमी हैं। ग्रामीण से लेकर लंबे रूटों पर बसों की सुविधा बढ़ेगी। हालांकि इसी माह रोहतक से 18 और चरखी दादरी से 3 बसें पुरानी मिली हैं।
रोहतक से मिली बसों को राजस्थान, चंडीगढ़, सिरसा के अलावा ग्रामीण रूट पर चलाई जा रही है। वहीं, चरखी दादरी से दो दिन पहले ही तीन बसें पहुंची हैं। इन बसों को चेक कर जल्द दौड़ाया जाएगा। इसके अलावा नूंह डिपो से भी 13 पुरानी बसें आनी हैं। उधर, डिपो प्रधान राजकुमार चौहान का कहना है कि हिसार का बस स्टैंड काफी बड़ा है। रोजाना 10 हजार से ज्यादा यात्री सफर करने पहुंचते हैं। ऐसे में डिपो को पुरानी बसें न देकर नई बसें दी जाए। हिसार डिपो में कम से कम बीएस-6 मॉडल की 100 बसें आनी चाहिए।
विज्ञापन

उधर, रोडवेज को जल्द ही पांच ई-सिटी बसें भी मिलने की उम्मीद है। इसके लिए कैंट, कैमरी और नियाणा रूट पर ट्रायल लिए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा रोडवेज को नियाणा रूट पर आय हुई है। ऐसे में बसें आने पर नियाणा रूट पर बसें चलाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीणों ने भी इस रूट पर ई-सिटी बस चलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्तमान में गंगवा और आधार अस्पताल रूट पर चल रहीं ई-सिटी बसें
वर्तमान में गंगवा और आधार अस्पताल रूट पर पांच ई-सिटी बसें चलाई जा रही हैं। इनमें से गंगवा रूट पर सबसे ज्यादा सवारियां मिल रही हैं। कम किराया और बेहतरीन सुविधा होने के कारण लोग इन बसों में सफर करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। लगातार ई-सिटी बसों की डिमांड बढ़ रही है।

------
ई-सिटी बसों के लिए डिमांड भेजी हुई है। जल्द ही शहरवासियों को बसों की सौगात मिलेगी। वर्तमान में चल रही पांच ई-सिटी बसों के प्रति यात्रियों का अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed