फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The de-addiction team conducted a survey in 50 villages of Hansi and identified 517 drug victims.

Hisar News: नशा मुक्ति टीम ने हांसी के 50 गांवों में सर्वे कर 517 ड्रग पीड़ितों की पहचान की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
The de-addiction team conducted a survey in 50 villages of Hansi and identified 517 drug victims.
शेखपुरा पुलिस चौकी में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए एडीजीपी कार्यालय के प्रवक्ता सज्जन कुमार। 
हांसी। हिसार मंडल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस जिला हांसी की नशा मुक्ति टीम ने अब तक 50 गांवों में डोर टू डोर सर्वे कर 517 युवाओं की पहचान की है। टीम ने सभी नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग करवाई व जरूरतमंद करीब 331 युवाओं का उपचार शुरू करवाया है। जिनमें से 124 लोगों ने नशे की लत से छुटकारा पाया है।
विज्ञापन

एडीजीपी कार्यालय के प्रवक्ता सज्जन ने बताया एडीजीपी हिसार मंडल के निर्देशानुसार इन 50 गांव में टीम द्वारा अब तक किए गए कार्यों व उसके परिणामों की दोबारा से समीक्षा करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने कहा कि एडीजीपी के निर्देशानुसार नशा मुक्ति टीम ने गांव शेखपुरा, पाली और कुंभा में दोबारा सर्वे का काम शुरू कर दिया है। नशा पीड़ितों का काउंसिलिंग व उपचार शुरू करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुधरते नशा पीड़ितों को जिम्मेदारी भी दी जाएगी कि वह वर्षा ऋतु में कम से कम दो-दो पौधे लगाएं। पिछले एक सप्ताह से चल रहे अभियान की प्रगति जानने के लिए एडीजीपी कार्यालय के प्रवक्ता सज्जन कुमार उपस्थित हुए। उन्होंने गांव शेखपुरा व पाली गांव का दौरा कर इन गांवों में आए सुधार के बारे में लोगों से जानकारी ली। उन्होंने कहा नशे की लत एक बीमारी है व इसका इलाज संभव है। पीड़ित युवाओं के परिजनों की भी काउंसिलिंग जरूरी है। ताकि पीड़ितों को ठीक ढंग से हैंडल कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed