{"_id":"6785697ecfb285fbf706b8f3","slug":"the-days-of-the-firnis-will-return-hisar-news-c-21-hsr1020-544675-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फिरनियों के फिरेंगे दिन, रात में दिन जैसी दमकेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फिरनियों के फिरेंगे दिन, रात में दिन जैसी दमकेंगी
विज्ञापन
सुरेंद्र दलाल
हिसार। जिले में फिरनियों के दिन फिरने वाले हैं। कच्ची, उबड़-खाबड़ फिरनियों को पक्का करने के साथ ही इन पर स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। पहले पहले चरण के 45 गांवों के लिए 6.69 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। पंचायत विकास विभाग की ओर से दो चरण में 90 गांवों में स्ट्रीट लगाने का काम शुरू कराया जाएगा।
शहरों की तरह गांवों में भी सुविधा देने के लिए पंचायत विकास विभाग ने जिले के एक हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को चिन्हित किया है। इन गांवों के दायरे में आने वाली फिरनियों को पक्का करने के बाद स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। पहले चरण की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में 1881 स्थानों पर 2900 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। दूसरे चरण में 2241 स्ट्रीट लाइट लगेंगी। दूसरे चरण के लिए भी पंचायत विकास विभाग ने गांवों के सर्वे का काम पूरा कर कर लिया है।
फिरनियों पर हो रहे थे कब्जे
दरअसल फिरनियां कच्ची होने से उन पर कब्जे हो रहे थे। बरसात के मौसम में लोगों को काफी दिक्कतें आती थी। अंधेरा होने के कारण ग्रामीणों के पास शाम की सैर करने के लिए विकल्प नहीं थे। इन सबके मद्देनजर पंचायत विकास मंत्री ने फिरनियों को पक्का व रोशन करने का प्रोजेक्ट बनवाया।
विज्ञापन
पहले चरण के गांव
सदलपुर, सीसवाल, चूली बागड़ियान, काबरेल, आदमपुर, नंगथला, कालीरावण, अग्रोहा, कुलेरी, किरमारा, खेदड़, राजली, गुराना, बधावड़, मतलोडा, सिसाय बोलान, उमरा, डाटा, मसूदपुर, ढाणा,उगालन, पुठी समैण,खांडाखेड़ी, थुराना, बास बादशाहपुर, गंगवा, सातरोड, कैमरी, धांसू, लाडवा, बालसमंद,आर्यनगर, डोभी , चौधरीवास, बीड हिसार, कापड़ो, पेटवाड़, कौथकलां, मिर्चपुर, लोहारी राघो, बिठमड़ा, पाबड़ा, बुढाखेड़ा, प्रभुवाला व उकलाना।
दूसरे चरण के गांव
कोहली, मोडाखेड़ा,भकलाना, मोहब्बतपुर, खैरमपुर ,किनाला, शाहपुर, लांधड़ी, कौथ, सिवानी बोलान, श्यामसुख, खेड़ी,शाहपुर, किरतान,अलीपुर, चमारखेड़ा, खरकपूनिया, हसनगढ़, गैबीपुर, बहबलपुर, बालक 55, भाटला, सिसाय कालीरावण, सुलतानपुर, राखीखास, राखी शाहपुर, खेड़ी जालब, माजरा, भैणी अमीरपुर, घिराय, गढ़ी, सिंघवास खास व सिसाय।
फिरनियां पक्की करने पर खर्च होंगे 5.20 करोड़
फिरनियों को पक्का करने के लिए 5.20 करोड़ करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस राशि से 49 कार्य किए जाएंगे। इनमें से 18 काम पूरे हो गए और 30 पर काम चल रहा है। एक पर जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है। फिरनी पक्का करने का काम पूरा किया करने के बाद स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। प्रदेश सरकार की ओर से गांवों में महिला सांस्कृतिक केंद्र भी खोले जाएंगे। इसके लिए पुराने भवनों को चिन्हित किया जा रहा है। जहां पुराने भवन नहीं होंगे वहां नए भवनों का निर्माण होगा।
फिरनियों को पक्का कर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए पहले चरण में 6.69 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। दूसरे चरण का एस्टीमेट भी तैयार कर रहे हैं। जल्द ही इसके लिए टेंडर लगा दिए जाएंगे। दोनों चरण में 45-45 गांव शामिल किए हैं। एक हजार से अधिक आबादी वाले सभी गांव कवर किए जाएंगे। - पेशल कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता, पंचायत विकास विभाग, हिसार।