फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The country is familiar with the austerity, service and organizational strength of the Sangh: Dr. Pratap

संघ की तपस्या, सेवा और संगठन शक्ति से देश परिचित : डॉ. प्रताप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The country is familiar with the austerity, service and organizational strength of the Sangh: Dr. Pratap
हिसार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 100 वर्षीय यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में वीरवार को संघ की जिला इकाई ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय सभागार में प्रमुख जनगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में पंच परिवर्तन के माध्यम से राष्ट्र के सर्वांगीण उत्थान का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संघ यात्रा, दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम के सामूहिक गान से हुआ। वक्ताओं ने संघ की 100 वर्षों की राष्ट्रसाधना, सेवा और संगठन परंपरा पर प्रकाश डाला। प्रांत कार्यवाह डॉ. प्रताप सिंह मुख्य वक्ता रहे। डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि संघ की तपस्या, सेवा और संगठन शक्ति से पूरा देश परिचित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विभिन्न मंचों से संघ की तपस्या का उल्लेख किया है। संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि वे स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहे और गांधीजी के नेतृत्व में जंगल सत्याग्रह में जेल गए। मुख्य अतिथि एचएयू के कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने कहा कि डॉ. हेडगेवार का स्पष्ट संदेश था राष्ट्र सर्वोपरि। कार्यक्रम संयोजक नवीन जैन ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed