फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The councilors gave an ultimatum till 21 to the Public Health Department regarding the cleaning of rain drains, manholes and GT

Hisar News: बरसाती नालों, मैनहोल व जीटी की सफाई को लेकर पार्षदों ने जनस्वास्थ्य विभाग को दिया 21 तक का अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
The councilors gave an ultimatum till 21 to the Public Health Department regarding the cleaning of rain drains, manholes and GT
हिसार। नगर निगम कार्यालय में जनस्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारियों के साथ बैठक करते पार्षद।
शहर की बिगड़ी सीवर व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से किया जवाब तलब
विज्ञापन




हिसार। पार्षदाें की भाईचारा कमेटी ने पार्षद अनिल जैन के नेतृत्व में मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ नगर निगम कार्यालय में बैठक की। इस दौरान पार्षदाें ने शहर की बिगड़ी सीवर व्यवस्था को लेकर अधिकारियाें को घेरा और उनसे जवाब मांगा। इसके साथ ही पार्षदाें ने शहर में बरसाती नालों, मैनहोल व जीटी (पानी निकासी की जाली) की सफाई को लेकर विभाग को 21 जून का अल्टीमेटम दिया। साथ ही चेतावनी दी कि इस डेडलाइन में काम नहीं हुआ तो 22 जून को पार्षद कड़ा फैसला लेंगे।

बता दें कि इन दिनों शहर के कई वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या आ रही है। बरसाती नालों की सफाई का भी काम शुरू नहीं हो सका है। इसी को देखते हुए पार्षदों की भाईचारा कमेटी ने जनस्वास्थ्य विभाग के साथ यह बैठक की।
विज्ञापन


3 माह से खराब पड़ी मोटर, काम कैसे चलेगा

पार्षद प्रीतम सैनी ने कहा कि लघु सचिवालय डिस्पोजल पर 3 माह से मोटर खराब पड़ी है, जिसे आज तक ठीक नहीं करवाया गया है। इस तरह कैसे काम चलेगा। मोटर खराब होने से उसके वार्ड में कृष्णा नगर, जयदेव नगर व सिविल लाइन एरिया के सीवर ओवरफ्लो हैं। इस पर अधिकारियों ने बताया कि डिस्पोजल में नई मोटर लगवाई थी, जो सिर्फ 15 मिनट चलकर खराब हो गई। अब कंपनी को लिखा है। आप हमें 15 दिन दे दो। एक्सईएन बलविंद्र नैन ने कहा कि उसकी जगह 100 एचपी वाली मोटर चलवा देते हैं। प्रीतम सैनी ने कहा कि फव्वारा चौक से रजिया इन होटल तक मैनहोल की सफाई नहीं हुई। यह एरिया बारिश में 100 प्रतिशत डूबेगा। एसडीओ ने कहा कि टेंडर अलॉट हो गया है। एक-दो दिन में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह आ जाएंगे पाइप

पार्षद अनिल जैन ने कहा कि अभी तक श्मशान घाट रोड पर धंसी सीवर लाइन को ठीक करने का काम शुरू नहीं हुआ है। जुलाई में बारिश शुरू हो जाएगी। ऐसे में शहर तो डूब जाएगा। एक्सईएन ने कहा कि शनिवार तक पाइप आ जाएंगे। मौके पर ट्यूबवेल लगा दिया है। पानी का स्तर ऊंचा है। पहले पानी की निकासी करनी पड़ेगी, फिर काम शुरू होगा। अनिल जैन ने कहा कि अधिकारियाें को सीवर की कंप्लेंट करते हैं तो कई दिनों तक समाधान नहीं होता। जवाब मिलता है कि वार्ड-1 में सीवर लाइन धंसने से यह परेशानी आ रही है। कर्मचारी मौके पर जाकर देखते तक नहीं हैं कि समस्या का क्या कारण है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक सप्ताह से सीवर ओवरफ्लो कर रहे हैं। लोग कैसे घरों से बाहर निकलेंगे। आप लोग बीमारी फैलने का इंतजार कर रहे हो। अधिकारियों ने कहा कि वह मोटर लगवाकर पानी को डायवर्ट करवा देंगे। इस दौरान पार्षद अमित ग्रोवर ने अधिकारियों को विजय नगर में सीवर ओवरफ्लो की वीडियो दिखाई।

समस्याओं का किया जा रहा अस्थायी समाधान

पार्षद मनोहर लाल ने कहा कि विभाग समस्याओं का अस्थायी रूप से समाधान कर रहा है। मेरे वार्ड में दो जगह बरमे लगे हुए हैं। इसके अलावा जहाजपुल व नेताजी कॉलोनी में बरमे लगे हुए हैं। पिंकी शर्मा ने कहा कि सीवर समस्या के कारण आधे आजाद नगर में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। अधिकारी ने कहा कि आजाद नगर में सीवर की पुरानी लाइनें हैं, जो बैठ गई हैं। पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा ने कहा कि अग्रसेन व प्रोफेसर कॉलोनी में बनाए बरसाती नाले का कुछ हिस्सा ढाई साल बाद भी अधूरा पड़ा है। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्य को डिपोजिट वर्क से करवाया जाएगा। पार्षद सतीश सुरलिया ने कहा कि न्यू माल कॉलोनी में सीवर व पानी की लाइन साथ-साथ बिछा दी, जिस कारण घरों में दूषित पानी आ रहा है।


एसडीओ बोले-गैस लाइन बिछा रही एजेंसी ने जगह-जगह पेयजल व सीवर लाइन तोड़ी
शहर की बिगड़ी सीवर व्यवस्था पर एक्सईएन नैन ने कहा कि 10 साल से पुरानी सीवर को बदलने का कोई एस्टीमेट मंजूर नहीं हुआ है। अमृत योजना में एक में भी पुरानी लाइन को ठीक करने का प्रावधान नहीं था। अब विभाग ने 15 करोड़ का एक एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा है। एसडीओ गिरीश ने कहा कि शहर में गैस लाइन बिछा रही एजेंसी ने उनकी सीवर लाइन को डैमेज कर दिया। एजेंसी के खिलाफ सेक्टर 9-11 और आजाद नगर थाने में शिकायत भी दी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बारे में मेयर को भी अवगत करवाया गया। एजेंसी ने विभाग ने एनओसी भी नहीं ली। इस पर सभी पार्षदों ने कहा कि इसे वह एसपी से मिलेंगे। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो प्रदर्शन भी करेंगे। इस अवसर पर पार्षद जयप्रकाश, कैप्टन नरेंद्र शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed