फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The coolness of coconut provides a boon for freedom from diseases.

Hisar News: नारियल की शीतलता में छिपा रोगों से मुक्ति का वरदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The coolness of coconut provides a boon for freedom from diseases.
 तोशाम रोड पर बेचने के लिए रखे गए नारियल।
हिसार। गर्मी के मौसम में नारियल का पानी ही नहीं बल्कि नारियल के हर हिस्से का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। कच्चे नारियल की गिरी, नारियल तेल और सूखे गोले तक सभी में औषधीय गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में नारियल को कल्पवृक्ष कहा जाता है क्योंकि यह न केवल शरीर को ठंडक प्रदान करता है बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुखबीर वर्मा ने बताया कि नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है। यह ठंडा व हल्का होने के साथ-साथ प्यास और जलन को दूर करता है व पित्त को शांत करता है। कच्चे नारियल की गिरी फाइबर का बेहतरीन स्रोत है जो कब्ज को दूर करती है और वजन नियंत्रण में मदद करती है। इसके अलावा नारियल में मौजूद लॉरिक एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर दिल को स्वस्थ रखता है। सर्दी-जुकाम में अदरक और गोले का काढ़ा भी फायदेमंद साबित होता है।
विज्ञापन

नारियल को आहार में करें शामिल
जिला नागरिक अस्पताल की आहार विशेषज्ञ मोनिका चंदेला कहती हैं कि प्रतिदिन 40-50 ग्राम कच्चा नारियल खाने से त्वचा में निखार आता है और बाल मजबूत होते हैं। नारियल तेल का उपयोग सिर्फ बालों तक सीमित नहीं है बल्कि यह खाना पकाने में भी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो मुंह के छालों और स्किन इंफेक्शन में राहत देते हैं। बच्चों की मालिश के लिए यह सबसे सुरक्षित तेल माना जाता है। सूखा नारियल यानी गोला ताकत का भंडार है। महिलाओं में खून की कमी दूर करने के लिए गुड़ और गोले के लड्डू खाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बिक रहा बंगलुरू का नारियल
फिलहाल, शहर में बंगलुरू का नारियल बिक रहा है। नारियल विक्रेता बारिश ने बताया कि बंगलुरू से आने वाले नारियल में पानी ज्यादा होता है और इसका पानी मीठा होता है। वर्तमान में बाजार में एक नारियल की कीमत 80 रुपये है। बारिश ने यह भी बताया कि वह प्रतिदिन 30 से 40 नारियल बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed