फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The contractor's sanitation workers returned to work, cleaning even at night.

Hisar News: काम पर लौटे ठेकेदार के सफाई कर्मचारी, रात को भी की सफाई

Sun, 28 Sep 2025 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 28 Sep 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
The contractor's sanitation workers returned to work, cleaning even at night.
हांसी रात के समय सफाई करते हुए कर्मचारी। जागरूक पाठक

विज्ञापन
हांसी। हड़ताल पर गए ठेकेदार के सफाई कर्मचारी शनिवार को काम पर लौट आए। ठेकेदार के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की बात बनी। ठेकेदार के कर्मचारियों ने सुबह व रात के समय सफाई कर दो दिन से पड़े कचरे का उठान किया गया।

कर्मचारियों के अनुसार ठेकेदार की तरफ से लगाए एक सुपरवाइजर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था। इसके चलते सफाई कर्मचारियों ने रोष जताते हुए शुक्रवार को काम बंद कर दिया व अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। सफाई न होने से शहर के मुख्य मार्गों पर जगह जगह कचरे के ढेर देखने को मिले। तिकोना पार्क, उमरा गेट, तिकोना पार्क, निरंकारी भवन से हिसार चुंगी रोड, शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे, उमरा गेट से घोड़ा चौक तक कचरा सड़कों पर फैला रहा। वहीं सफाई व्यवस्था बिगड़ने पर नगर परिषद ने ठेकेदार पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। सूचना पर शुक्रवार रात को ठेकेदार ने कर्मचारियों के साथ बात की। जिसमें ठेकेदार ने उन्हें आश्वासन दिया की सुपरवाइजर किसी से अभद्र व्यवहार नहीं करेगा। ठेकेदार के कहने पर कर्मचारी मान गए और शनिवार से काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed