फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The construction of Mall Road will commence during Navratri, with an expenditure of one and a quarter crore.

Hisar News: नवरात्र में मॉल रोड निर्माण का श्रीगणेश, सवा पांच करोड़ होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:10 AM IST
सार

भिवानी में विधायक घनश्याम सर्राफ ने बहुप्रतीक्षित मॉल रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सवा पांच करोड़ की लागत से बाजार क्षेत्र का नवीनीकरण और सुंदरीकरण किया जाएगा। इससे स्थानीय व्यापार और नागरिक सुविधाएं बेहतर होंगी।

विज्ञापन
The construction of Mall Road will commence during Navratri, with an expenditure of one and a quarter crore.
​भिवानी में घंटाघर चौक पर नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक घनश्याम सर्राफ व अ

विस्तार

भिवानी। शहर के रेलवे स्टेशन से सराय चौपटा तक मॉल रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ वीरवार को विधायक घनश्याम सर्राफ ने नारियल तोड़कर किया। मॉल रोड के लिए करीब सवा पांच करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जाएगा, जिससे बाजार की सूरत बड़े शहरों की तर्ज पर पूरी तरह बदली जाएगी। यह क्षेत्र के लोगों की लगभग दस साल पुरानी मांग पूरी करने वाला है। इस दौरान नगर परिषद की चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से लेकर सराय चौपटा तक के बाजार क्षेत्र का सुंदरीकरण किया जाएगा। मॉल रोड पर सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर बनाए जाएंगे, जिन पर फूलदार पौधे लगाए जाएंगे और स्ट्रीट लाइटें भी लगेंगी। साथ ही सड़क के किनारे पैदल चलने वालों के लिए पगडंडी भी बनाई जाएगी ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

बाजार के सभी चौक-चौराहों पर नक्काशीदार राजस्थानी पत्थर लगाए जाएंगे और सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। मॉल रोड के निर्माण के बाद आसपास की सड़कों को भी चौड़ा किया जाएगा। इस मौके पर विधायक के साथ संदीप तंवर, सुदामा सिंह, मनोज खनगवाल, अतुल रोहिला (घंटाघर मार्केट प्रधान), नगर परिषद पार्षद सुभाष तंवर, संदीप यादव और पवन सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल की प्रतीक्षा के बाद शुरू हुआ मॉल रोड का निर्माण
नगर परिषद की चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने बताया कि शहरवासी पिछले दस वर्षों से मॉल रोड के निर्माण का इंतजार कर रहे थे। यह परियोजना बड़े शहरों की तर्ज पर विकसित की जा रही है, जहां बाजार में आने वाले लोगों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मॉल रोड भिवानी का ड्रीम प्रोजेक्ट
मॉल रोड शहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसकी कुल लागत सवा पांच करोड़ रुपये है। यह भिवानी का पहला ऐसा बाजार होगा, जिसका नवीनीकरण बड़े शहरों की तर्ज पर किया जाएगा। नगर परिषद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर बेहतर कार्य कर रही है। - घनश्याम सर्राफ, विधायक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed