फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The city will resonate with three verses of Gita on Geeta Jayanti

Hisar News: गीता जयंती पर गीता के तीन श्लोकों से गूंजेगा शहर

Thu, 21 Dec 2023 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 21 Dec 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
The city will resonate with three verses of Gita on Geeta Jayanti
हांसी एक साथ गीता पाठ को लेकर व्यापारी नेताओं, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बा
हांसी।
विज्ञापन

गीता जयंती पर गीता के तीन श्लोकों से शहर गूंजेगा। देश भर में चल रही एक मिनट एक साथ गीता पाठ मुहिम में शहर भी जुड़ेगा। इसको लेकर सभी स्कूल, कॉलेज, बाजार, मंदिरों में एक मिनट के लिए गीता पाठ किया जाएगा। गीता पाठ के लिए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में चल रही श्री कृष्ण कृपा समिति व जीओ गीता परिवार द्वारा बीते 15 दिनों से तैयारियां की जा रही हैं।
समिति का लक्ष्य है कि शहर में करीब 50 हजार लोग एक साथ गीता पाठ करेंगे। इसमें सभी व्यक्ति एकत्रित न होकर जो व्यक्ति जहां हो वह व्यक्ति वहीं पर गीता पाठ कर सकता है। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सहित सभी को इस मुहिम में जोड़ा जा रहा है। गीता जयंती के दिन सुबह ग्यारह बजे तीन श्लोकों का उच्चारण होगा। इसमें गीता का पहला, मध्य व अंतिम श्लोक का उच्चारण होगा। इस मुहिम के लिए समिति द्वारा स्कूल, कॉलेजों के साथ साथ पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूलों में एक साथ गीता पाठ हो इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में मीटिंग का आयोजन हुआ। मीटिंग में सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों को एक साथ गीता पाठ करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही इस दौरान किए जाने वाले तीनों श्लोकों के बारे में भी बताया गया। मीटिंग में विधायक विनोद भयाना भी उपस्थित रहे। वहीं शाम को शहर के व्यापारी नेताओं, बाजारों की एसोसिएशन, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की एक मीटिंग भी विधायक आवास पर बुलाई गई। इसमें सभी ने इस मुहिम में जुड़ने का समर्थन किया। मुहिम के तहत 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत गीता पाठ करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चल रही हैं तैयारियां
गीता जयंती के लिए शहर के मुख्य बाजारों में साउंड सिस्टम लगवाया गया है। ठीक 11 बजे एक सायरन बजेगा। इसके बाद तीन श्लोकों का उच्चारण होगा। बाजारों में सभी एकसाथ उच्चारण करें इसके लिए सामग्री बाजारों तक पहुंचाई गई है। वहीं स्कूलों व कॉलेजों में इसके लिए पहले से ही संपर्क किया जा चुका है।

गीता न केवल हिंदू धर्म का सार है, बल्कि मानव जीवन की कई समस्याओं का निदान करता है। हरियाणा सरकार व जीओ गीता परिवार द्वारा सुबह 11 बजे एक मिनट एक साथ गीता पाठ करने की मुहिम चलाई है। लोग इसमें जुड़े।
- मोहित महराणा, एसडीएम

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का विचार है कि गीता जयंती पर एक मिनट एक साथ गीता पाठ हो। इसके लिए तीन श्लोकों का चयन किया गया है। काफी संस्थाएं, स्कूल व लोग इस मुहिम में जुड़ रहे हैं।

- विनोद भयाना, विधायक


करीब पचास हजार लोगों को एकसाथ गीता पाठ करवाने का लक्ष्य रखा है। इसमें केवल एक मिनट का समय लगेगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के अनुसार जो व्यक्ति जहां हो उस दौरान केवल एक मिनट में यह पाठ कर सकता है।
- देवराज खट्टर, प्रधान, श्री कृष्ण कृपा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article