{"_id":"61e5b886ef75d9484f7938cc","slug":"the-city-was-abandoned-by-digging-people-were-upset-hisar-news-hsr6222373156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्रोदकर छोड़ दिया शहर, लोग परेशान डगर-डगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्रोदकर छोड़ दिया शहर, लोग परेशान डगर-डगर
विज्ञापन
हांसी। सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदी हुई सड़क से निकलते हुए वाहन। संवाद
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। शहर में दाखिल होने के लिए आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने विकास के नाम पर पूरे शहर को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया है, जिससे लोगों को हर डगर पर परेशानी हो रही है।
विश्वकर्मा चौक से लेकर मुल्तान कॉलोनी तक की सड़क एक वर्ष पहले जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सीवर लाइन डालने को लेकर उखाड़ दिया था। सीवर की लाइन डले हुए 6 महीने से भी ऊपर का समय बीत चुका है, मगर वहां पर अभी तक सड़क बनाने का काम शुरू नहीं किया गया। इन सभी सड़को पर भारी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है मगर सड़क खराब होने के कारण वहां का बूरा हाल बना हुआ है।
टेंडर हो चुका, स्वीकृति बाकी
हिसार चुंगी से बरवाला रोड़, विश्वकर्मा चौक से जींद रोड, आंबेडकर चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड इन तीनों सड़कों का टेंडर हो चुका है, लेकिन स्वीकृति आनी बाकी है। एक सप्ताह में काम शुरू होने की संभावना है। स्वीकृति आते ही इन तीनों सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-रण सिंह, एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग।
भाजपा सरकार हांसी में विकास के बड़े बड़े दावे कर रही है। अगर 50 करोड़ रुपये की राशि भी खर्च अच्छी प्रकार की जाती तो विकास दिखता। जो पैसा विकास के नाम पर आया था, वह कहां गया। इसकी हाईकोर्ट के जज से जांच होनी चाहिए, ताकि घोटाले का पर्दाफाश हो सके।
-प्रेम सिंह मलिक, कांग्रेस नेता।
भाजपा राज में शहर का विकास नहीं विनाश हुआ है चारों तरफ से भाजपा के विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जो सड़कें टूटी हुई थीं और जहां पर गड्ढे बने हुए हैं, वहां पर कहीं भी मरम्मत का काम होता दिखाई नहीं दे रहा।
-यशपाल सैनी, आप नेता
जल्द शहर विकास की पटरी पर आ रहा और दो दिन पूर्व भी कई गलियों में सड़कों के निर्माण का शुभारंभ किया है। हमारा मुख्य लक्ष्य है हांसी के विकास के मॉडल पर ले जाने है। इसमें थोड़ा समय जरूर लगेगा। मगर शहर की कोई भी सड़क टूटी फूटी नजर नहीं आएगी। उसके लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं।
- विनोद भयाना, भाजपा विधायक, हांसी।