{"_id":"69c038a13e279dcba5034124","slug":"the-chief-minister-will-inaugurate-haus-agricultural-fair-today-42-farmers-will-be-honored-hisar-news-c-21-hsr1020-834127-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एचएयू के कृषि मेले का आज उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री, 42 किसानों को मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एचएयू के कृषि मेले का आज उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री, 42 किसानों को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 23 और 24 मार्च को कृषि मेला (खरीफ) का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। वे दोपहर 2 बजे शाहपुर की सुमन रानी समेत 42 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे और मेले में लगाईं स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए मेला स्थल के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है और 200 मीटर क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। रविवार को एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज, डीसी महेंद्र पाल, हांसी के एसपी अमित यशवर्धन ने आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।
कुलपति प्रो. कांबोज ने बताया कि कृषि मेला गेट नंबर-3 के पास बालसमंद रोड पर आयोजित होगा। इस वर्ष मेले की थीम सतत कृषि-समृद्धि की राह रखी गई है। कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मेले में कुल 250 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें 165 निजी कंपनियों, 60 विभिन्न कृषि एवं संबद्ध संस्थानों तथा विभागों और 25 स्टॉल प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रमेश यादव ने बताया कि मेले में आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, उन्नत बीजों व नई तकनीकों की जानकारी, मिट्टी और पानी के नमूनों की जांच, रोगग्रस्त फसलों का परीक्षण व समाधान, गृह विज्ञान संबंधी जानकारी व कृषि विशेषज्ञों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही खरीफ फसलों और सब्जियों के उन्नत बीजों की जानकारी एवं बिक्री, विश्वविद्यालय प्रकाशनों की बिक्री और हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
सह निदेशक (विस्तार) डॉ. सुनील ढांडा के अनुसार किसानों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई फसलों और उनमें अपनाई गई आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन भी कराया जाएगा।