फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The case of the elderly death after the introduction of the corona vaccine

वैक्सीन लगने के बाद बुजुर्ग की मौत मामले में गांव में हुई पंचायत

Wed, 24 Mar 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
The case of the elderly death after the introduction of the corona vaccine
बास तहसील के गांव बडाला के 66 वर्षीय बुजुर्ग रामफल की मौत के मामले में मंगलवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उसके बाद प्रशासन हरकत में आया और नारनौंद के एसडीएम विकास यादव मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह परिजनों ने फैसला लिया कि वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और शव को बास में भिवानी-चंडीगढ़ रोड पर रखकर जाम लगा देंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने करीब 11 बजे गांव की बड़ी चौपाल में एक पंचायत का आयोजन भी किया गया। इसमें ग्रामीणों ने फैसला लिया कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम विकास यादव पंचायत में पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी को मामले से अवगत करवाया और उसके बाद उन्होंने पंचायत को आश्वासन दिया कि परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी और मृतक के बेटे को डीसी रेट की नौकरी दिलवाई जाएगी। उनके आश्वासन के बाद करीब साढ़े चार बजे पंचायत खत्म हुई और गांव के श्मशान घाट में उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। पंचायत में धर्मपाल बडाला, रामफल बडाला, मास्टर उमेद सिंह, महेंद्र सिंह, रामफल, ईश्वर सिंह, धर्मबीर, बिजेंद्र व संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बडाला गांव में पंचायत की सूचना मिली थी। मौके जाकर परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने आर्थिक सहायता व नौकरी की बात रखी। इस पर मामले को उपायुक्त के संज्ञान में लाया गया। उनके बेटे को योग्यता अनुसार डीसी रेट पर नौकरी और उचित आर्थिक सहायता की जाएगी। -विकास यादव, एसडीएम नारनौंद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed