फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The bus with the KM. Scheme jumped on the speed breaker, the passenger's head was broken

स्पीड ब्रेकर पर उछली किमी. स्कीम की बस, यात्री का फूटा सिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The bus with the KM. Scheme jumped on the speed breaker, the passenger's head was broken
हिसार। घायल श्रवण कुमार। - फोटो : Hisar
हिसार। दिल्ली बाईपास पर एयरपोर्ट के नजदीक बुधवार सुबह चालक की लापरवाही से तेज रफ्तार किमी. स्कीम की बस स्पीड ब्रेकर पर उछल गई। इस दौरान बस में सवार एक यात्री के सिर में चोट आई। इसके अलावा कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई। घटना के बाद चालक बस को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर अस्पताल परिसर में यात्रियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

सिरसा जिले निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि वे अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ रोहतक पीजीआई में रिश्तेदार से मिलने के लिए गए थे। सुबह पीजीआई से रोहतक बस स्टैंड पहुंचे और यहां पर हिसार आने के लिए किलोमीटर स्कीम की बस में सवार हुए। चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था। एयरपोर्ट के पास स्पीड ब्रेकर पर बस उछल गई, जिससे उसका सिर बस में सामान रखने वाली जाली से टकरा गया और खून बहने लगा। कई और यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बाद में चालक बस नागरिक अस्पताल ले गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान घायल के परिजनों ने हंगामा कर दिया। एक महिला का कहना था कि रातों रात तो स्पीड ब्रेकर बना नहीं, यहां से रोजाना बस गुजरती है, लेकिन चालक रफ्तार पर अंकुश नहीं लगा पाया।
विज्ञापन

अभी स्पीड ब्रेकर बनाया
रोहतक डिपो की किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बस के परिचालक ने बताया कि रोहतक से बस हिसार आ रही थी। हिसार के पास एयरपोर्ट के नजदीक स्पीड ब्रेकर दिखाई न देने पर बस उछल गई जिस कारण सवारी को चोट आई। पहले स्पीड ब्रेकर नहीं था अभी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed