फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The body of the principal who went on a walk was found in the canal near Sarsana

सैर पर निकले प्राचार्य का सरसाना के पास नहर में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The body of the principal who went on a walk was found in the canal near Sarsana
हिसार। भारत हाई स्कूल के प्राचार्य व सेक्टर 16-17 निवासी 60 वर्षीय वोमेश महतानी का शव शनिवार दोपहर सरसाना गांव के पास नहर में मिला। महतानी शनिवार सुबह अल सुबह सेक्टर 16-17 के नजदीक नहर पर सैर करने के लिए गए थे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे सरसाना गांव के पास नहर में उनका शव तैरता मिला। आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतक वोमेश महतानी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। महतानी के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वोमेश महतानी पटेल नगर में भारत हाई स्कूल के प्राचार्य थे। शनिवार सुबह 5:30 बजे वह सेक्टर 16-17 नहर के पास सैर करने गए थे। यहां नहर में जब वे हाथ धोने लगे तो पांव फिसल गया और वे नहर में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। उनका शव बहकर सरसाना माइनर में पहुंच गया। राहगीरों ने नहर में शव तैरता देख इसकी सूचना आजाद नगर थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर राहगीरों की मदद से मृतक को नहर से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल में भिजवाया। आजाद नगर थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में मृतक के साले अश्वनी के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर वोमेश महतानी ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है या कोई हादसा है, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। महतानी के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

----------------
एक बेटा ओडिसा में करता है नौकरी व दूसरा कॉलेज में प्रोफेसर
वोमेश महतानी प्रतिदिन नहर के पास घूमने के लिए आते थे। उनके दो बेटे है। इनमें से एक ओडिसा में निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है, तो दूसरा एक कालेज में प्रोफेसर है। स्कूल प्रिंसीपल की मौत की सूचना मिलने पर स्कूल स्टाफ और परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
कोरोना के कारण स्कूल बंद होने से कई दिनों से थे परेशान
वोमेश महतानी बीते कई साल से पटेल नगर में स्कूल चला रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता व मेहनती होने के कारण एरिया में उनका व उनके स्कूल का अच्छा मान-सम्मान था। वोमेश महतानी स्कूल टाइम के बाद भी अपने स्कूल के विद्यार्थियों को निशुल्क ट्यूशन देते थे। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की फीस में भी छूट करते थे। दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि कोरोना के कारण स्कूल बंद होने से वोमेश महतानी बीते कई दिनों से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed