फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The application process for admission will start from July 2

Hisar News: जीजेयू में दूरस्थ शिक्षा व ऑनलाइन कोर्स में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू

Sun, 29 Jun 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 29 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
The application process for admission will start from July 2
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो जुलाई से केंद्र का प्रवेश पोर्टल खुलेगा। इस वर्ष हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों में शिक्षा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन लर्निंग दोनों माध्यमों से कार्यक्रमों की व्यापक श्रेणी के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षार्थियों की ट्रांसपोर्ट व लॉजिस्टिकल संबंधित समस्याओं को समझता है, इसलिए हरियाणा के लगभग हर जिले में शिक्षा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। आने वाले समय में परीक्षाएं भी उन्हीं केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। हम अपने विद्यार्थियों को अपने घर के करीब परीक्षा लिखने में सशक्त बना रहे हैं। यह पहल विद्यार्थियों की यात्रा के खर्च को कम करेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी और विद्यार्थी अपनी शिक्षा को कुशलतापूर्वक पूर्ण कर सकेंगे।
विज्ञापन


दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के निदेशक प्रो. खुजान सिंह ने कहा कि हमारा मिशन भौगोलिक बाधाओं को तोड़ना और व्यापक विद्यार्थियों को सुलभ, उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है। आवेदन के लिए उपयोगकर्ता के अनुकूल ऑनलाइन पोर्टल 2 जुलाई से वेबसाइट www.ddegjust.ac.in पर लाइव होगा। पात्रता मानदंड, शुल्क संरचना और आवेदन प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठयक्रमों का विवरण

1. स्नातक कार्यक्रम (ओपन और दूरस्थ शिक्षा माध्यम)

- बैचलर ऑफ आर्ट्स
- बीए इन मास कम्युनिकेशन

- बैचलर ऑफ कॉमर्स -ऑनलाइन माध्यम में भी उपलब्ध

2. स्नातकोत्तर कार्यक्रम (ओडीएल और ऑनलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध)

- एमए इन हिंदी

- एमए इन इंग्लिश

- एमए इन मास कम्युनिकेशन (लेटरल एंट्री सहित)

- एमएससी इन मैथमेटिक्स

- मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (एमसीए)

- मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम)
- मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए)

3. एक वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम
कंप्यूटर एप्लीकेशन, मार्गदर्शन और परामर्श, श्रीमद्भगवद्गीता, डेटा साइंस, बिजनेस एनालिटिक्स, सप्लाई चेन एनालिटिक्स, फाइनेंशियल मार्केट, बैंकिंग और फाइनेंस, इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी, फूड क्वालिटी एश्योरेंस, सॉलिड हैजार्डस वेस्ट मैनेजमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, और स्वास्थ्य एवं पर्यावरण शिक्षा के लिए गुरु जम्भेश्वर जी महाराज के आध्यात्मिक उपदेश सहित विशिष्ट डिप्लोमा की एक विस्तृत शृंखला।

4. शॉर्ट-टर्म ऑनलाइन जॉब-ओरिएंटेड सर्टिफिकेट कोर्सेज : आईटी एप्लीकेशन (जैसे प्रोग्रामिंग, ग्राफिक और वेब डिजाइनिंग), कम्युनिकेशन और सॉफ्ट स्किल्स, फाइनेंशियल अकाउंटिंग, बैंकिंग, रिटेल मैनेजमेंट, डिजिटल फ्रीलांसिंग और सोशल मीडिया मार्केटिंग।


विस्तारित छात्र शिक्षण सहायता केंद्र/अध्ययन केंद्र

दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों को और अधिक सहायता प्रदान करने के लिए, सीडीओई ने हरियाणा भर में 15 अधिकृत छात्र शिक्षण सहायता केंद्र/अध्ययन केंद्र स्थापित किए हैं और 12 केंद्र विचाराधीन हैं। अभी तक के संचालित हमारे तीन शिक्षा केंद्र महारानी लक्ष्मी बाई कॉलेज, बालसमंद, हिसार, गुरु द्रोणाचार्य गर्ल्स कॉलेज, मंडी आदमपुर, हिसार व ओडीएम महिला कॉलेज मुकलान।



2 जुलाई से शुरू होने वाले नए शिक्षण केंद्र
छाजू राम मेमोरियल जाट कॉलेज, हिसार

दयानंद कॉलेज, हिसार
राजकीय महाविद्यालय, बरवाला
सनातन धर्म महिला महाविद्यालय, हांसी

ई-5 कॉलेज फॉर विमेन, गढ़ी हांसी
मनोहर मेमोरियल कॉलेज, फतेहाबाद
डीजीपी डिग्री कॉलेज, सेक्टर-34, गुरुग्राम
एसएस गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, तिगांव (फरीदाबाद)
जेएनएल कॉलेज, सेक्टर-16ए, फरीदाबाद
सीआर किसान कॉलेज, जींद
गवर्नमेंट विमेन कॉलेज, सिरसा
केएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, भिवानी
वैश्य कॉलेज, भिवानी
आदर्श महिला महाविद्यालय, भिवानी
जनता विद्या मंदिर गणपत राय रासीवासिया कॉलेज, चरखी दादरी
डॉ. बीआर अंबेडकर गवर्नमेंट कॉलेज, जगदीशपुरा (कैथल)
चौधरी मणि राम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय, मीठी सुरेरां, ऐलनाबाद (सिरसा)
राजकीय महाविद्यालय, महम (रोहतक)
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, पलवल
सोमनी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, रेवाड़ी
राजकीय महाविद्यालय, सिधरावली (गुरुग्राम)
आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत
राजकीय महिला महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय, मंडी डबवाली
एशिया पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एसडी इंडिया, फरीदपुर रोड, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed