फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The appearance of the old rest house will change, additional rest house will be ready

Hisar News: पुराने विश्राम गृह की बदलेगी सूरत, अतिरिक्त विश्राम गृह होगा तैयार

Fri, 04 Jul 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 04 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The appearance of the old rest house will change, additional rest house will be ready
हांसी। पुरानी कचहरी चौक स्थित लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर को बढ़ाया जा रहा है। यहां पुराने विश्राम गृह को अतिरिक्त विश्राम गृह के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि नए विश्राम गृह में कमरों की कमी होने पर पुराने कमरों का उपयोग किया जा सके। सुधार कार्य कई दिनों से जारी है। पुराने भवन में नए विश्राम गृह की तर्ज पर इंटीरियर किया जा रहा है। यहां पांच कमरे और एक डाइनिंग हॉल तैयार किया जा रहा है। भवन की हालत सुधारने के साथ बिजली कट की स्थिति में सुविधा के लिए जनरेटर भी लगाया जाएगा। इसके लिए विभाग की इलेक्ट्रिकल शाखा ने करीब 13 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नया चार मंजिला विश्राम गृह 2023 में तैयार हुआ था, जिसमें 14 कमरे, मीटिंग हॉल और लिफ्ट की सुविधा शामिल है। इसकी लागत करीब पांच करोड़ रुपये आई थी। नए विश्राम गृह में आमजन भी कमरे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


पुराने विश्राम गृह की मरम्मत का कार्य चल रहा है। नए विश्राम गृह में अतिरिक्त लोगों के रुकने की व्यवस्था के लिए इसे तैयार करवाया जा रहा है।
-अनिल नरवाल, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed