फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused of attempted murder had obtained bail with fake documents, now a case of fraud has been registered against four people

Hisar News: हत्या के प्रयास के आरोपी ने फर्जी दस्तावेज से ली थी जमानत, अब चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The accused of attempted murder had obtained bail with fake documents, now a case of fraud has been registered against four people
हिसार। हत्या के प्रयास और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचने के मामले में फर्जी व्यक्ति व दस्तावेज जमा करवाकर जमानत देने के आरोपी मंगाली गांव के रहने वाले रवि के खिलाफ अब धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जब जमानत संबंधी दस्तावेज की जांच की तो इसका खुलासा हुआ। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अदालत के रीडर की शिकायत पर आरोपी रवि के अलावा विनोद, राजेश और नरेश के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र रचने और जालसाजी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अदालत से वकालतनामा, मुचलका, जमानतनामा और नकल जमाबंदी 2021-2022 के कागजात की सत्यापित कॉपी हासिल की। इसके अलावा गवाह अर्जुन निवासी गांव उकलाना और शिनाख्ती नरेश कुमार निवासी मदनपुरा को जांच में शामिल किया। जांच में पाया कि उत्तरवादी रवि उर्फ रवि कुमार निवासी गांव मंगाली सुरतिया आजाद नगर थाने में साल 2023 में दर्ज हत्या के प्रयास और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मुकदमे में जेल में बंद था। आरोपी की जमानत करवाने के लिए उत्तरवादी आजाद नगर निवासी विनोद ने अर्जुन का फर्जी आधार कार्ड तैयार कर फर्जी जमानती के तौर पर 31 जनवरी 2023 को अदालत में पेश हुआ। फर्जी जमानती की उत्तरवादी नरेश कुमार निवासी गांव मदनपुरा द्वारा फर्जी तस्दीक करनी पाई गई। इसके बाद आरोपी रवि उर्फ रवि कुमार को जमानत मिली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed