फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The accused involved in the conspiracy of Maoist activities was arrested, NIA took him along to Lucknow

Hisar : माओवादी गतिविधियों की साजिश से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, एनआईए लखनऊ की टीम ले गई साथ

Thu, 31 Jul 2025 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 01:21 AM IST
सार

पुलिस को आरोपी से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। इससे पता लगा कि वह माओवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की साजिश रच रहा था।

विज्ञापन
The accused involved in the conspiracy of Maoist activities was arrested, NIA took him along to Lucknow
राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : ANI

विस्तार

हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया था। पुलिस को आरोपी से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। इससे पता लगा कि वह माओवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की साजिश रच रहा था। वह एनआईए से छिपता फिर रहा था। हिसार पुलिस ने इस बारे में एनआईए लखनऊ को सूचना दी। इसके बाद एनआईए लखनऊ की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि मंगलवार को हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रियांशु कश्यप पुत्र मंगल राम निवासी ग्राम मांझीगुड़ा छत्तीसगढ़ बताया। प्रियांशु ने बताया कि वह फिलहाल रोहतक के गांव लाखन माजरा में रह रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास माओवादी संगठनों से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। इनसे पता चला कि वह माओवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की साजिश शामिल है। वह एनआईएस से बचता छिप रहा है। एनआईए लखनऊ को इस बारे में सूचित किया गया। जिसके बाद मंगलवार को एनआईए लखनऊ की टीम हिसार पहुंची ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए की टीम ने प्रियांशु से काफी देर पूछताछ की। उसके पास से मोबाइल फोन सहित आपत्तिजनक सामग्री वाले दस्तावेज बरामद किए हैं। यह मामला प्रतिबंधित माओवादियों के कमजोर पड़ते प्रभाव को फिर से बढ़ाने की साजिश से संबंधित है।


इनका मुख्य एजेंडा उपरोक्त राज्यों में कार्यकर्ताओं की भर्ती करना और संगठन को फिर से मजबूत करना था। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रियांशु कश्यप माओवादी संगठन का सदस्य है। विस्तृत जांच के लिए एनआईए लखनऊ आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed