फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The 5th accused involved in the murder of a retired BSF SI has been arrested; 16 days ago, he had come to intervene in a dispute between two parties.

Hisar News: बीएसएफ के सेवानिवृत्त एसआई की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, 16 दिन पहले दो पक्षों के झगड़े में बीच-बचाव करने आए थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The 5th accused involved in the murder of a retired BSF SI has been arrested; 16 days ago, he had come to intervene in a dispute between two parties.
हिसार। सेक्टर-9/11 के मोड़ के पास 16 दिन पहले दो गुटों के बीच झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आए दयानंद काॅलोनी निवासी 63 वर्षीय बीएसएफ के सेवानिवृत्त एसआई एवं प्रॉपर्टी डीलर कलम सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी सातरोड निवासी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक को मछली मार्केट से बरामद किया है। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि 22 फरवरी की शाम सेक्टर-9/11 मुन्ना स्वीट्स के सामने कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। कलम सिंह युवकों को समझाने लगे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कलम सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीएसएफ से सेवानिवृत्त होने के बाद वे हिसार में अमन प्रॉपर्टी के नाम से कार्यालय संचालित करते थे। पुलिस मुख्य आरोपी योगश नैन समेत पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed