फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thailand rape victim testifies in court

Hisar News: दुष्कर्म पीड़िता थाईलैंड की महिला ने अदालत में पेश होकर दी गवाही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Thailand rape victim testifies in court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार मेहता की अदालत में सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता थाईलैंड की महिला की गवाही हुई। पीडि़ता की गवाही थाई एंबेसी के जरिये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दुभाषिये के मार्फत हुई। पीडि़ता की गवाही थाई अंबेसी के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से दुभाषिये के मार्फत हुई। वीसी पर थाई एबेसी में दुभाषिये को सवाल बताया जा रहा था। फिर दुभाषिया महिला को सवाल बताकर उसका उत्तर सुनकर अदालत को जवाब दे रही थी। सरकारी वकील नरेंद्र सिंह ने बताया कि थाई एंबेसी के माध्यम वीसी से दुभाषिये के माध्यम से गवाही हुई है। मगर अभी गवाही पूरी नहीं हुई है। पीड़िता ने पुलिस को जो बयान दिए थे, गवाही के दौरान भी वहीं बता रही है।

गौरतलब है कि एचटीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में 7 अगस्त 2020 को केस दर्ज किया था। पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार घटना वाली रात रेड स्क्वेयर मार्केट के एक होटल में थाईलैंड की 41 वर्षीय महिला के साथ होटल के कर्मचारी भिवानी के जीतपुरा निवासी गुलशन ने दुष्कर्म किया था और एक अन्य ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसके बाद पीड़िता ने होटल के बाहर आकर हंगामा किया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह मार्च महीने में थाईलैंड से दोस्तों के साथ भारत आई थी। इसके बाद जून में हिसार आ गई थी। वह शहर के अलग-अलग तीन होटलों में रही। रेड स्क्वेयर के एक होटल में कमरा बुक करवाया था। रात करीब 1 बजे लौटकर होटल आई थी। वहां एक कर्मी ने दुष्कर्म और दूसरे ने प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed